Rehman | गुज़रे ज़माने का वो Bollywood Actor जिसे आखिरी वक्त में बहुत दर्द झेलना पड़ा | Biography
Rehman. अपने ज़माने का एक ज़बरदस्त अदाकार। अपनी रौबीली आवाज़ और ऐरिस्टोक्रेटिक पर्सनैलिटी से स्क्रीन पर रहमान किसी हीरो से कम ना लगते थे। एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर फिल्मों में काम करने आए रहमान ने ज़्यादातर निगेटिव शेड वाले कैरेक्टर निभाए थे। और अपने इन्हीं कैरेक्टर्स के दम पर रहमान 50 और 60 के दशक के टॉप एक्टर्स में शुमार हो गए थे। Rehman Bollywood Actor Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज गुज़रे ज़माने के दमदार Bollywood Actor Rehman की कहानी कहेगा। Rehman की ज़िंदगी से जुड़ी कई रोचक और अनसुनी बातें आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Mala Sinha | को खूबसूरत अदाकारा जिसने अदालत में कुबूली थी वेश्यावृति की बात | Hindi Biography शुरुआती जीवन रहमान का जन्म हुआ था 23 जून 1921 को लाहौर में। ये एक पठान परिवार से थे। बताया जाता है कि साल 1905 में इनके पुरखे अफगानिस्तान से भारत के पंजाब आए थे और यहां बस गए थे। रहमान जब छोटे ही थे तो इनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर आ गया था। रहमान की पढ़ाई लिखाई जबलपुर से ही हुई थी। जबलपुर के रॉबर्टसन कॉलेज स...