Major Bikramjeet Kanwarpal | एक बेहतरीन Character Actor जिसे बहुत जल्दी भुला दिया गया | Biography
Major Bikramjeet Kanwarpal. जब देश में कोरोना वायरस की भीषण तबाही आई थी तब उसमें जान गंवाने वालों में से ये भी एक थे। साल 2003 में अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने वाले मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल मात्र 52 साल की उम्र में दुनिया से चले गए थे। कई दिनों तक लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल अब हमारे बीच नहीं रहे। Biography of Major Bikramjeet Kanwarpal - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Major Bikramjeet Kanwarpal की कहानी बताएगा। हम जानेंगे कि कैसे Major Bikramjeet Kanwarpal Army से Acting की दुनिया में आए और आर्मी के साथ इनका सफर कैसा रहा। ये भी पढ़ें: Shabana Raza aka Neha | करीब फ़िल्म की नेहा जो अब दिग्गज Actor Manoj Bajpayee की पत्नी हैं | Biography Major Bikramjeet Kanwarpal की शुरूआती ज़िंदगी बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हुआ था 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में। इनके पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भी भारतीय सेना में अफसर थे और उन्हें उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से भी सम्मानित किया गया था। इनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश ही ...