Actress Sulabha Arya Biography | Kal Ho Na Ho की Kantaben यानि अभिनेत्री सुलभा आर्य की पूरी कहानी जानिए
Actress Sulabha Arya Biography. हिंदी सिने जगत में जाने कितने ही ऐसे कैरेक्टर आर्टिस्ट्स हैं जो कभी भी उन बुलंदियों को हासिल नहीं कर सके जिनको हासिल करने की ख्वाहिश हर कलाकार की होती है। ऐसी ही कलाकार हैं एक्ट्रेस सुलभा आर्य जिन्होंने ढेरों फिल्मों में कई तरह के रोल्स निभाए हैं। जिन्हें लोग बहुत अच्छी तरह से जानते-पहचानते हैं। लेकिन जिन्हें कभी भी वैसा रुतबा नहीं मिल सका जैसा कि उनके जैसे किसी भी कलाकार को मिलना चाहिए। Actress Sulbha Arya Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Actress Sulabha Arya की ज़िंदगी से रूबरू कराएगा। Sulabha Arya फिल्मों में कैसे आई और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा? आज उनके बारे में ढेरों बातें हम और आप जानेंगे। Actress Sulbha Arya Biography. ये भी पढ़ें: Actress Rita Bhaduri Biography | वो अभिनेत्री जिसे आज हर किसी ने भुला दिया लेकिन जिसे चाहते सब थे शुरूआती जीवन 15 जुलाई 1950 को सुलभा का जन्म मुंबई के दादर में रहने वाले एक महाराष्ट्रियन हिंदू परिवार में हुआ था। स्कूल के दिनों में सुलभा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ में हिस...