Boys Night Out 1962 Bollywood Remake Shaukeen | इस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी Shaukeen 1982
Boys Night Out 1962 Bollywood Remake Shaukeen. साल 1962 में हॉलीवुड में एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। फिल्म का नाम था बॉयज़ नाइट आउट। फिल्म की कहानी तीन शादीशुदा दोस्तों जॉर्ज ड्रेयटन, डग जैक्सन और हॉवर्ड मोरिस की ज़िंदगी पर बेस्ड थी। ये तीनों दोस्त अपनी रोज़ की ज़िंदगी से परेशान हो चुके थे। ये लोग अपने जीवन में कुछ अलग और नया एडवेंचर और फन चाहते थे। Boys Night Out 1962 Bollywood Remake Shaukeen - Photo: Social Media एक दिन ये तीनों एक जगह पर मिलते हैं। और तभी ये देखते हैं कि हॉवर्ड का बॉस जो कि शादीशुदा भी है, वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मज़े कर रहा है। हॉवर्ड के बॉस को देखकर इन तीनों का दिल भी किसी नौजवान महिला के साथ कुछ रंगीन पल गुज़ारने के लिए मचलने लगता है। Boys Night Out 1962 Bollywood Remake Shaukeen. ये भी पढ़ें: Pathaan Movie Trivia | पठान फिल्म बनने की 10 रोचक कहानियां | 10 Unknown Facts तीनों प्लान बनाते हैं कि ये लोग हर वीकेंड पर न्यूयॉर्क में छुट्टियों पर रहेंगे और वहां मौजमस्ती करेंगे। फिर ये तीनों अपने एक और दोस्त की मदद से न्यूयॉर्क में एक फ्लैट किराए प...