Banwari Lal Jhol | बॉलीवुड फिल्मों का वो छोटा कलाकार जिसे हम पहचानते तो हैं, मगर जानते नहीं | पढ़िए इनकी कहानी | Biography
शुरुआत में जब ये साहब अपना नाम फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों को बताते थे तो वो लोग बहुत हैरान होते थे। कुछ तो हंसने लगते थे। और कुछ इनसे कहते थे कि कहीं तुम कोई झोल-झाल तो नहीं करते हो? इन्हें उस वक्त झोल-झाल का मतलब पता था नहीं। तो नर्वसनैस में ये भी हां कह देते थे। इन्हें तो कुछ दिनों के बाद पता चला था कि झोल-झाल का मतलब गड़बड़-घोटाला होता है। तो लोग इनसे पूछते क्यों थे कि कहीं तुम कोई झोल-झाल तो नहीं करते? इसका जवाब है "इनके नाम की वजह से।" जी हां, इनका नाम ही अजब है एकदम। इनका नाम है बनवारी लाल झोल। यानि झोल शब्द इनके नाम के साथ जुड़ा है। ये हिमाचली ब्राह्मण हैं। झोल उपनाम इनके पुरखों के ज़माने से इस्तेमाल होता आ रहा है। इसिलिए इनका नाम भी बनवारी लाल झोल है। वैसे ये भी जान लीजिए कि बनवारी जी दिल्ली में पले-बढ़े हैं। दिल्ली के सदर बाज़ार में इनके पिता की एक धूप व अगरबत्ती की दुकान थी, जिसका नाम था नारायण धूप। Biography of Actor Banwari Lal Jhol - Photo: Social Media बनवारी लाल झोल का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। इनके जन्म के साल का पता नहीं चल सका हमें। एक्टिंग का शौ...