Suraiya and Dilip Kumar | कहानी उस Unreleased Movie Janwar की जिसमें बनते-बनते हमेशा के लिए टूट गई दिलीप-सुरैया की जोड़ी
Suraiya. हिंदुस्तानी सिनेमा के इतिहास की बात जब भी होगी, उस बात में इनका ज़िक्र आएगा ही आएगा। 40 और 50 के दशक के बॉलीवुड में सुरैया ने शोहरत की जो बुलंदियां हासिल की थी, वो उस वक्त की कोई दूसरी एक्ट्रेस हासिल नहीं कर सकी थी। यूं तो उस ज़माने में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री में थी। लेकिन उनमें से किसी का भी जलवा सुरैया जितना जलाल नहीं था। Suraiay And Dilip Kumar Unreleased Movie Janwar - Photo: Social Media 40 के दशक मध्य में ही भारतीय सिनेमा को दिलीप कुमार नाम का एक सितारा और मिला था। और दिलीप कुमार नामी इस सितारे की चमक ने तो बरसों तक फिल्म इंडस्ट्री को रोशन किया था। यानि सुरैया और दिलीप कुमार एक ही दौर में फिल्म इंडस्ट्री के दो बहुत नामी और बहुत बड़े कलाकार थे। लेकिन ये बात जानकर आपको हैरत होगी कि सुरैया और दिलीप कुमार ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। ऐसा नहीं है कि उस वक्त के किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर ने कभी ये कोशिश नहीं की कि इन दो सितारों को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट किया जाए। वो कोशिशें हुई थी। और कई दफा हुई थी।...