Top Indian Movies of 1922 | साल 1922 में बनी कुछ प्रमुख भारतीय फिल्में
Top Indian Movies of 1922. आज हम आपको साल 1922 में भारतीय सिनेमा में घटे कुछ अहम घटनाक्रमों और 1922 में रिलीज़ हुई कुछ बड़ी व चर्चित फिल्मों जानकारी देंगे। ये वो दौर था जब भारत में मूक फिल्में ही बना करती थी और कई विदेशी कलाकार व डायरेक्टर्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। और इसी ज़माने में ही भारतीय सिनेमा को कुछ ऐसी शख्सियतें भी मिली थी जिन्होंने आगे चलकर इसे नई दिशा भी थी। Top Indian Movies of 1922 - Photo: Social Media साल 1922 में पहली दफा ब्रिटिश सरकार ने भारत में बनने वाली फिल्मों पर एंटरटेनमेंट टैक्स लगाया था। सबसे पहले ये टैक्स बंगाल में बनने वाली फिल्मोें पर लगाया गया था। उसके बाद अगले साल यानि 1923 में बॉम्बे में बनने वाली फिल्मों पर भी एंटरटेनमेंट टैक्स लगना शुरू हो गया। Top Indian Movies of 1922. ये भी पढ़ें: Top Indian Movies of 1923 | साल 1923 में बनी कुछ प्रमुख भारतीय फिल्में फातमा बेगम के करियर की शुरुआत साल 1922 में ही फातमा बेगम ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। साइलेंट फिल्मों के शुरुआती दौर की बहुत बड़ी अदाकारा हुआ करती थी फातमा बेगम। 1922 में आर्देसिर ई...