संदेश

Biography लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Natthu Dada Ramteke | Raj Kapoor की Mera Naam Joker Movie का एक अनजाना कलाकार, जिसने बहुत दुखद ज़िंदगी जी थी

चित्र
बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जो अपने पहलू में हज़ारों-लाखों खुशनुमा कहानियां समेटे हुए है। लेकिन इसी बॉलीवुड के दामन में जाने कितनी वो कहानियां भी मौजूद हैं जो बहुत दर्द और तकलीफ भरी हैं। यहां कितने ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी कामयाबी के सूरज को दुनिया सलाम करती है। और जाने कितने ऐसे भी हुए हैं जिनकी पहचान का सूर्य जब अस्त हुआ तो किसी ने उनकी तरफ एक नज़र देखना भी गंवारा ना समझा। Biography of Natthu Dada Ramteke - Photo: Social Media मेरठ मंथन आज आपको फिल्म जगत की वो कहानी बताएगा जिसे जानकर आप ना सिर्फ बहुत अफसोस करेंगे। बल्कि आपको इस बॉलीवुडिया सिस्टम पर गुस्सा भी आएगा। ये कहानी है छत्तीसगढ़ के चार्ली चैपलिन कहलाए जाने वाले छोटे कद के नत्थू दादा की। नत्थू दादा तो आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी कहानी यहां ज़रूर है जो बताती है कि फिल्म इंडस्ट्री भले ही सामने से कितनी ही चमचमाती और जगमगाती नज़र आए। लेकिन इसके पीछे की ग़रीबी और ग़ुमनामी बहुत भयानक बेहद खौफनाक है।   नत्थू दादा का जन्म का जन्म छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रामपुर में हुआ था। इनका पूरा नाम था नत्थू रामटेके। बताया जाता है कि ...

Ann Alexia Anra | Hera Pheri की वो Child Actor जो Rinku के नाम से मशहूर हुई थी, ये उसकी कहानी है

चित्र
Ann Alexia Anra. पूरी गारंटी के साथ हम ये कह सकते हैं कि ये लेख पढ़ने वाले वाले बहुत से लोगों ने ये नाम आज से पहले सुना नहीं होगा।  लेकिन ये उसी छोटी बच्ची का नाम है जिसे आपने हेरा फेरी फ़िल्म में देवी प्रसाद की पोती के रोल में देखा होगा। वैल, क्यूट सी दिखने वाली वो छोटी बच्ची अब अच्छी-खासी बड़ी हो गई है और बेहद खूबसूरत भी दिखने लगी है। Biography of Ann Alexia Anra - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको फिल्म Hera Pheri की उसी छोटी बच्ची यानि Ann Alexia Anra की छोटी सी कहानी बताएगा। हम जानेंगे कि Ann Alexia Anra अब कहां हैं और क्या करती हैं। हेरा फेरी में नज़र आई थी Ann Alexia Anra देखा जाए तो हेरा फेरी में देवीप्रसाद की पोती रिंकू का किरदार एक ऐसा किरदार था जिसके चारों तरफ ही पूरी फिल्म की कहानी घूमती है।  वो अलग बात है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू, परेश रावल और गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी में रिंकू के किरदार पर किसी का भी ध्यान गया ही नहीं।  साल 2000 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को अब कई साल का वक्त हो चुका है।  और इस बीच कम से कम एक बार तो आप...

Simi Garewal | एक खूबसूरत और बोल्ड की कहानी Actress जिसका हर अंदाज़ चर्चा बन जाता है | Biography

चित्र
17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में Simi Garewal का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम था ब्रिगेडियर जे.एस.गरेवाल। कहा जाता है कि Simi Garewal उस वक्त तकरीबन साढ़े पांच साल की थी जब उन्होंने राज कपूर की फिल्म आवारा देखी थी।  Biography of Actress Simi Garewal - Photo: Social Media उस फिल्म का असर Simi Garewal पर इतना गहरा पड़ा कि उसी वक्त से उन्होंने फिल्मों में जाने के ख्वाब देखने शुरू कर दिए थे। बचपन में जब Simi Garewal अपने माता-पिता से फिल्मों में जाने की बात कहती थी तो उन्हें लगता था कि बच्ची नासमझ है। वक्त के साथ ऐसी बातें करना बंद कर देगी। लेकिन वैसा हुआ नहीं। सिमी गरेवाल जब 15 साल की हुई थो उन्होंने एक दफा फिर से अपने पिता से कहा कि वो हीरोइन बनना चाहती हैं। फिल्मों में काम करना चाहती हैं।  पिता ने मना किया। सख्ती दिखाई। डांटा भी। लेकिन फिल्मों की दीवानगी की वजह से ज़िद्दी हो चुकी सिमी ने किसी की नहीं सुनी।  वो भूख हड़ताल पर बैठ गई। बच्चों की ज़िद के आगे बेचारे मां-बाप के पास झुकने के अलावा कोई चारा भी तो नहीं होता। सो सिमी के पिता भी झुक गए।  उन्होंने सिमी से...

Biography of Saira Banu | खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो की ज़िंदगी की कहानी

चित्र
Saira Banu. गुज़रे ज़माने की एक ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री जिन पर उस दौर के लाखों नौजवान फिदा थे। अपने दौर में सायरा बानो बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थी।  Dilip Kumar संग सायरा बानो की शादी ने बेशक कई नौजवानों के दिल तोड़ दिए थे, लेकिन इस जोड़े की मुहब्बत आगे चलकर दुनिया के लिए मिसाल बनी थी। हालांकि इस बात से बेहद कम लोग वाकिफ होंगे कि दिलीप कुमार सायरा बानो का पहला प्यार नहीं थे। सायरा बानो एक दूसरे बॉलीवुड एक्टर पर फिदा थी और उससे शादी करना चाहती थी।  हालांकि सायरा की मां नहीं चाहती थी की सायरा ऐसा कोई भी कदम उठाएं। लेकिन सायरा उस बॉलीवुड एक्टर पर इतनी फिदा थी कि अपनी मां के भी वो खिलाफ हो गई थी। Biography of Saira Banu - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Saira Banu की पहली मुहब्बत का किस्सा सुनाएगा और बताएगा कि वो कौन सा अभिनेता था जिस पर Saira Banu का दिल Dilip Kumar से भी काफी पहले आ गया था। ऐसी थी Saira Banu की शुरूआती ज़िंदगी सायरा बानो का जन्म हुआ था 23 अगस्त 1944 को हिमाचल प्रदेश के मसूरी के एक अमीर मुस्लिम परिवार में। इनका ज़्यादातर बचपन...

मनीषा कोईराला | 90s की खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोईराला की कहानी

चित्र
Manisha Koirala. वो नामी बॉलीवुड अदाकारा, जिसने पहली ही फिल्म में साबित कर दिया था कि खूबसूरत होने के साथ-साथ ये एक दमदार अभिनेत्री भी हैं।  एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली मनीषा की पर्सनल लाइफ में बेशक कई चुनौतियां रही हैं। लेकिन मनीषा ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। और शायद इसिलिए मनीषा को जानने वाले लोग इन्हें बहुत बहादुर लड़की कहते हैं। Actress Manisha Koirala Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है Manisha Koirala की कहानी। नेपाल की रहने वाली Manisha Koirala हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतनी सफल कैसे हुई? अपने जीवन की सबसे मुश्किल लड़ाई को मनीषा ने कैसे जीता था? ये सारी कहानी आज हम और आप जानेंगे। मनीषा कोईराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। मनीषा का परिवार नेपाल का एक नामी राजनीतिक परिवार है। मनीषा के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोईराला किसी ज़माने में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।  जबकी इनके पिता प्रकाश कोईराला भी नेपाली सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं। मनीषा के जीवन में उनकी मां सुषमा कोईराला किसी शक्ति की तरह रह...

राज कपूर की आत्मा कहे जाने वाले महान गायक मुकेश जी की कहानी

चित्र
Mukesh. भारतीय उपमहाद्वीप का वो महान गायक, जिसकी आवाज़ की खनक आज भी लोगों को अपना दीवाना बनाती है।  जिसकी आवाज़ का दर्द अब भी संगीत के शौकीनों की आंखें नम कर देता है।  भारतीय सिनेमा के इतिहास में सन 1950 से लेकर सन 1970 के दशक में सबसे लोकप्रिय गायकों की लिस्ट बिना मुकेश के नाम के अधूरी मानी जाती है। Biography of Legendary Singer Mukesh Ji - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको भारत के अजीमु्श्शान गायक Mukesh की ज़िंदगी की कहानी बता रहा है। संगीत के हर शौकीन को Mukesh की ये कहानी ज़रूर पसंद आएगी और बेहद पसंद आएगी। Mukesh की शुरूआती ज़िंदगी मुकेश का जन्म हुआ था 22 जुलाई सन 1923 को पंजाब के लुधियाना शहर में। इनका पूरा नाम था मुकेश चंद माथुर। ज़ोरावर चंद माथुर और चांद रानी की 10 संतानों में मुकेश छठे नंबर पर थे।  जब ये काफी छोटे थे तब इनकी बड़ी बहन सुंदर प्यारी को संगीत की शिक्षा देने के लिए इनके घर एक म्यूज़िक टीचर आया करते थे।  बहन जब संगीत का रियाज़ करती थी तो मुकेश कोने में बैठकर अपनी बहन को बड़े गौर से देखा करते थे।  इनके घरवालों को ये तो समझ में आ गया थ...

Major Bikramjeet Kanwarpal | एक बेहतरीन Character Actor जिसे बहुत जल्दी भुला दिया गया | Biography

चित्र
Major Bikramjeet Kanwarpal. जब देश में कोरोना वायरस की भीषण तबाही आई थी तब उसमें जान गंवाने वालों में से ये भी एक थे।  साल 2003 में अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने वाले मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल मात्र 52 साल की उम्र में दुनिया से चले गए थे।  कई दिनों तक लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल अब हमारे बीच नहीं रहे।   Biography of Major Bikramjeet Kanwarpal - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Major Bikramjeet Kanwarpal की कहानी बताएगा। हम जानेंगे कि कैसे Major Bikramjeet Kanwarpal Army से Acting की दुनिया में आए और आर्मी के साथ इनका सफर कैसा रहा। ये भी पढ़ें:  Shabana Raza aka Neha | करीब फ़िल्म की नेहा जो अब दिग्गज Actor Manoj Bajpayee की पत्नी हैं | Biography Major Bikramjeet Kanwarpal की शुरूआती ज़िंदगी बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हुआ था 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में। इनके पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भी भारतीय सेना में अफसर थे और उन्हें उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से भी सम्मानित किया गया था।  इनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश ही ...

V.K. Murthy | भारत के श्रेष्ठतम Cinematographer की शानदार कहानी | Biography

चित्र
V.K. Murthy   बहुत युवा थे जब उन्होंने एक अखबार में मुंबई के एक संस्थान का " सिनेमा ट्रेनिंग कोर्स " का विज्ञापन देखा। फिल्मों के प्रति आकर्षण तो उनमें पहले से ही  एक बेहद था। वो शुरू से ही कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे उन्हें शोहरत मिली।   Biography of V K Murthy - Photo: - Social Media और फिल्में उन्हें शोहरत हासिल करने का सबसे अच्छा ज़रिया लगती थी। उस वक्त उनकी उम्र 10 साल ही थी जब उन्होंने नोटिस किया कि लोग फिल्म स्टार्स के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन देश के नेताओं के बारे में कुछ खास नहीं जानते।   V.K. Murthy   को लगा कि फिल्मों में काम करना उन्हें भी शोहरत दिला देगा। सो , उस विज्ञापन को देखकर तो   V.K. Murthy  ने ठान लिया कि अब तो वो फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना भविष्य बनाएंगे। उस वक्त वी . के . मूर्ति दसवीं कक्षा में ही थे।   उन्होंने घर पर कोई झूठ बोला और पढ़ाई छोड़कर , जेब में मात्र 80 रुपए लेकर वो ...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Lucky Ali | 90s के Popular Singer लकी अली की कामयाबी और तीन शादियों की पूरी कहानी जानिए | Biography

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Salim Khan | Indore का वो हैंडसम नौजवान जो कभी Cricketer बनना चाहता था, लेकिन बन गया नामी Film Writer | Biography