WWE Star Chyna | अंग्रेजी अखाड़ों की वो बाहूबली औरत जिसने अच्छे-अच्छों को धूल चटाई | Hindi Biography
WWE Star Chyna. 90 के दशक में जब WWE को लोग WWF के नाम से जानते थे, उस वक्त वुमेन रेसलिंग पर लोगों का ध्यान उतना नहीं जाता था जितना कि आज के दौर में जाता है। यूं तो उस वक्त कई ऐसी वुमेन रेसलर्स थी जो रेसलिंग रिंग में परफॉर्म किया करती थी। लेकिन उनमें से कोई भी चाइना जैसा मुकाम कभी नहीं बना सकी। WWE Star Chyna Hindi Biography - Photo: Social Media चाइना, जिसे एक वक्त पर WWF हायर भी नहीं करना चाह रहा था, आगे चलकर वो ट्रिपल एक्स की टीम डी जेनेरेशन एक्स की फाउंडिंग मेंबर्स में से एक बनी। और चाइना ही इकलौती वो फीमेल रेसलर हैं जिसने अपने नाम इंटर कॉन्टिनेंटल रेसलिंग टाइटल किया है। Meerut Manthan पर आज पेश है WWE Star Chyna की Biography. चाइना रैसलिंग की दुनिया में कैसे आई? क्यों WWE Star Chyna को लोग 9th Wonder of the World कहते थे? चाइना के बारे में आज बहुत कुछ हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Eddie Guerrero | Latino Heat के नाम से मशहूर वो WWE Wrestler जिसके दीवाने सारी दुनिया में मौजूद थे | Biography शुरुआती जीवन चाइना का रियल नेम जोअन मरी लोरर था। इनका जन्म 27 दिसंबर 1969 को अम...