Anari 1959 वो गीत जिसने रात 2 बजे Raj Kapoor को Shailendra के घर जाने पर मजबूर कर दिया
Anari 1959. 16 जनवरी 1959. इस तारीख को भारतीय सिनेमा की एक बड़ी शानदार फिल्म रिलीज़ हुई थी। फिल्म के मुख्य हीरो थे राज कपूर और फिल्म का नाम था अनाड़ी। जी हां, वही अनाड़ी जिसके गीतों की धुन पर लोग आज भी खुशी से झूम उठते हैं। शंकर-जयकिशन के संगीत और शैलेंद्र के शब्दों को मुकेश जी और लता जी ने अपनी आवाज़ से अमर बना दिया। Raj Kapoor and Shailendra - Photo: Social Media वैसे ये बात भी गौर करने वाली है कि अनाड़ी फिल्म के 7 गानों वाले म्यूज़िक एल्बम में जहां 5 गीत शैलेंद्र जी ने लिखे थे। तो वहीं 2 गीत 'वो चांद खिला वो तारे' और 'बन के पंछी गाये प्यार का तराना' हसरत जयपुरी ने लिखे थे। Anari 1959 फिल्म के ही गीत 'सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी' की रिकॉर्डिंग का ही एक अनसुना और बड़ा ही दिलचस्प किस्सा आज आप Meerut Manthan के माध्यम से जानेंगे। और आपको अंदाज़ा होगा कि पुराने वक्त के लोग अपने काम से कितना प्यार करते थे। ये भी पढ़ें: Mehmood और Lord Shiva का वो कनेक्शन जो आज भी बहुत कम लोग जानते हैं रिकॉर्डिंग चल रही थी उस दिन अनाड़ी फिल्म के गीत सब कुछ सीखा हमने ना स...