The Mummy 1999 Trivia | द ममी फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक कहानियां
The Mummy 1999 Trivia. साल 1999 में आई द ममी हर उस शख्स ने देखी होगी जो हॉलीवुड फिल्मों का शौकीन है। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। 80 मिलियन डॉलर्स यानि 6 अरब 53 करोड़ रुपए में बनी द ममी ने 416 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी। The Mummy 1999 Trivia - Photo Courtesy: IMDB फिल्म की कहानी प्राचीन मिस्र की कुछ ममीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है जो शैतानी हैं और जो एक बार फिर से ज़िंदा होकर दुनिया को अपने कब्ज़े में करना चाहती हैं। द ममी में लीड रोल में नज़र आए थे ब्रैंडन फ्रेज़र और रेचेल वीज़। इनके अलावा जॉन हैन्ना, आर्नोल्ड वोस्लू, जॉनाथन हाइड, एरिक अवारी, स्टीफन डनहैम और पैट्रीसिया वैलासक्वीज़ ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाए थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था स्टीफन समर्स ने और उन्होंने ही इस फिल्म की स्टोरी व स्क्रीनप्ले भी लिखा था। ये फिल्म साल 1932 की एक फिल्म का रीमेक थी और उस फिल्म का नाम भी द ममी ही था। Meerut Manthan पर आज आप देखेंगे द ममी फिल्म की मेकिंग से जुड़ी कुछ रोचक और अनसुनी कहानियां। और Meerut Manthan को पूरा यकीन है कि आपको द ममी फ...