Salim Ghouse | Bollywood का वो धांसू Actor जो आवाज़ का भी जादुगर था | Hindi Biography

Salim Ghouse. एक ऐसा ज़बरदस्त एक्टर जिसकी अदाकारी का लोहा सारा बॉलीवुड मानता था। एक ऐसा शानदार इंसान जो जब तक जिया अपनी शर्तों पर जिया। 

एक ऐसी आवाज़ जिसकी गूंज सारी दुनिया ने सुनी। लेकिन ये आवाज़ अब हमेशा के लिए खामोश हो चुकी है। सलीम गौस अब दुनिया छोड़कर जा चुके हैं।

Salim-Ghouse-Biography-in-Hindi
Salim Ghouse Biography in Hindi - Photo: Social Media

Meerut Manthan आज आप दर्शकों को बेहतरीन अदाकार Salim Ghouse की कहानी सुनाएगा। Salim Ghouse के फिल्मी सफर और उनके कुछ अनुसने व रोचक किस्सों को आज हम और आप जानेंगे। 

Salim Ghouse का शुरूआती जीवन

10 जनवरी 1952 को सलीम गौस का जन्म चेन्नई में हुआ था। इनके पिता मुस्लिम और मां क्रिश्चियन थी। यूं तो इनके परिवार और इनकी शुरूआती ज़िंदगी के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। 

लेकिन इतना पता हम ज़रूर लगा पाए कि इनकी एक बहन भी थी जिन्होंने एक ब्राह्मण से शादी की थी। यानि सलीम गौस एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे जहां किसी तरह का कोई धर्म बंधन नहीं था। 

छोटी उम्र से ही फिल्मों की तरफ सलीम आकर्षित होने लगे थे और एक्टर बनने के ख्वाब देखने लगे थे। चेन्नई के क्राइस्टचर्च स्कूल में इनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। फिर प्रेसीडेंसी कॉलेज से इन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। 

चेन्नई टू मुंबई वाया पुणे

ग्रेजुएशन पूरा होते ही अपने सपनों को पूरा करने सलीम गौस आ गए फिल्म एंड टेलिविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करने के बाद सलीम गौस मुंबई आ गए। 

शुरूआती संघर्ष के बाद सलीम गौस को साल 1976 में रिलीज़ हुई श्याम बेनेगल की मंथन द चर्निंग नाम की फिल्म में पहला ब्रेक मिला।हालांकि ज़्यादातर लोग कहते हैं कि सलीम गौस की पहली फिल्म 1978 में आई स्वर्ग नरक थी। 

लेकिन सच ये है कि श्याम बेनेगल की मंथन से ही सलीम गौस का फिल्मी सफर शुरू हो गया था। स्वर्ग नरक इनके करियर की दूसरी फिल्म थी। 

कई दमदार फिल्मों में नज़र आए Salim Ghouse

सलीम को बॉलीवुड में एक छोटी लेकिन ठोस शुरुआत मिल चुकी थी। आगे चलकर सलीम ने कलयुग, चक्र, पार्टनर जैसी फिल्मों में बढ़िया और मजबूत किरदार निभाए। 

साल 1984 में सलीम ने किम नाम की एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था जो रुडयार्ड किपलिंग के एक नॉवेल पर बेस्ड थी। इसी साल सलीम ने सारांश में एक गुंडे का रोल भी निभाया था। इस रोल में सलीम के काम को बहुत पसंद भी किया गया। 

टीवी पर भी छा गए सलीम ग़ौस

इसी साल ही सलीम ने ये जो है ज़िंदगी से अपना टीवी करियर भी शुरू कर दिया। इस शो में सलीम ने मिस्टर वेंकट का नोटेबल किरदार निभाया। और फिर तो टीवी पर भी इन्होंने कई धांसू शोज़ में काम किया। 

भारत एक खोज में तरह-तरह के किरदार जीकर इन्होंने साबित कर दिया कि ये एक बहुत ही काबिल अभिनेता हैं।वागले की दुनिया नाम के दूरदर्शन के उस ज़माने के एक और चर्चित शो में भी सलीम गौस नज़र आए।

उस शो में ये श्रीनिवास वैंकटेश्वरन के किरदार में दिखे। फिर साल 1992 में ये इनकार नाम की दूरदर्शन की एक और टीवी सीरीज़ में दिखे। कुल मिलाकर, फिल्मों और टीवी पर सलीम गौस ने अपने टैलेंट को खूब शोकेस किया। 

हालांकि ये बात अलग है कि सलीम गौस को कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम या वो रुतबा हासिल नहीं हुआ जो कोई कलाकार अपने लिए सोचता है या जिसके ख्वाब देखता है। 

प्रमुख फिल्में

सलीम गौस ने अपने करियर में लगभग 50 फिल्मों में काम किया था। इन्होंने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी एक्टिंग की। साथ ही कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी इन्होंने अभिनय के अपने जौहर दिखाए थे। 

इनके करियर की प्रमुख हिंदी फिल्मों की बात करें तो ये नज़र आए मोहन जोशी हाज़िर हो, त्रिकाल, मुजरिम, ज़ुल्म की हुकुमत, सरदारी बेगम, कोयला, शपथ, महाराजा, सोल्जर, बादल, अक्स, इंडियन और वैलडन अब्बा जैसी फिल्मों में। 

आखिरी फिल्म

कई लोग कहते हैं कि वैलडन अब्बा सलीम गौस की आखिरी फिल्म थी। जबकी सच ये है कि वैलडन अब्बा के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना लगभग बंद कर दिया था। 

मगर उनकी आखिरी फिल्म थी Kaa जो कि एक तमिल फिल्म है और अभी रिलीज़ होनी है। साल 2014 में सलीम गौस ने राज्यसभा टीवी पर प्रसारित हुए संविधान शो में भी एक बेहद अहम भूमिका निभाई थी। ये शो श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। 

आवाज़ के जादुगर थे Salim Ghouse

चूंकि सलीम गौस को ईश्वर की तरफ से बहुत ही शानदार आवाज़ तोहफे में मिली थी, तो उन्होंने इस आवाज़ का भरपूर फायदा उठाया। वो एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट की तरह भी काम करते थे। 

कई फिल्मों के नैरेशन उन्होंने ही रिकॉर्ड किए थे। जबकी साल 1995 में आई Hollywood Animation Film The Lion King में Main Villain Scar को हिंदी में उन्होंने ही अपनी आवाज़ दी थी।

इसके अलावा एक और बड़ी Hollywood Movie 300 में भी King Leonidas की Hindi Dubbing Salim Ghouse ने की थी। इतना ही नहीं, NDTV News Channel के लिए भी सलीम गौस ने कई प्रोमो रिकॉर्डिंग की थी। इसके लिए NDTV ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

निजी ज़िंदगी

सलीम गौस की निजी ज़िंदगी के बारे में बात करें तो इन्होंने अनिता सलीम से शादी की है जो कि एफटीआई पुणे में इनकी बैचमेट हुआ करती थी। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है आर्यमा सलीम। 

आर्यमा सलीम भी अपने पिता की तरह एक्टर है और मॉडलिंग भी करता है। साथ ही साथ आर्यमा एक बहुत बढ़िया डांसर भी है। 

और चूंकि सलीम गौस को मार्शल आर्ट में भी दिलचस्पी थी और वो करांटे में थर्ड डिग्री यलो बैल्ट होल्डर थे तो उनके बेटे आर्यमा को भी मार्शल आर्ट में बचपन से ही दिलचस्पी है। आर्यमा भी मार्शल आर्ट में पारंगत है। 

थिएटर भी खूब करते थे सलीम ग़ौस

सलीम गौस के बारे में एक बात जो हम अब तक आपको नहीं बता पाए थे वो ये, कि सलीम गौस थिएटर से भी बहुत गहराईयों से जुड़े थे। एफटीआई से पास आउट होने के बाद से ही सलीम गौस थिएटर से जुड़ गए थे और हमेशा थिएटर में एक्टिव रहे। 

जिस वक्त वो फिल्मों में कम एक्टिव थे उस वक्त उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी थिएटर में ही लगा रखी थी। यानि अपनी एक्टिंग को सलीम गौस ने थिएटर के ज़रिए ही इतना तराशा था। 

Salim Ghouse को Meerut Manthan का सैल्यूट

अब चूंकि सलीम गौस इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं तो फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जगह एकदम खाली हो चुकी है। और ये जगह कभी कोई नहीं भर सकेगा। सलीम गौस की जगह कभी कोई नहीं ले सकेगा।  

Meerut Manthan ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर Salim Ghouse को अब जहां भी लेकर जाएं, उन्हें ऐसे ही हुनरमंद अदाकार के तौर पर लेकर जाएं। जय हिंद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anup Jalota | Bhajan Samrat से जुड़े आठ बड़े ही रोचक और Lesser Known Facts

Purab Aur Pachhim 1970 Movie Trivia | पूरब और पश्चिम फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 15 अनसुनी व रोचक कहानियां

Shiva Rindani | 90s की Bollywood Movies में गुंडा बनने वाले इस Actor को कितना जानते हैं आप? | Biography