Actor Ishrat Ali | 90s के दौर का वो Bollywood कलाकार जो अब छोड़ चुका है एक्टिंग | Biography
Actor Ishrat Ali. नब्बे के दशक में बनने वाली एक्शन फिल्मों में ये चेहरा नज़र आ ही जाता था। इनकी डायलॉग डिलीवरी कुछ ऐसी थी कि जब ये शायराना अंदाज़ में अपना कोई संवाद बोलते थे तो लगता था मानो कोई शैतान कविता पढ़ने लगा हो। दो दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में इशरत अली ने 150 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा के शौकीनों के ज़ेहन पर अपनी कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ने में कामयाब रहे। Bollywood Actor Ishrat Ali Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको 90s के दौर के धांसू Actor Ishrat Ali की ज़िंदगी की कहानी से रूबरू कराएगा। कभी Spot Boy की हैसियत से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले Actor Ishrat Ali बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम कैसे बने, आज यही कहानी हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Actor Gyan Prakash | Gadar: Ek Prem Katha में Mental Wali Mohammed का रोल निभाने वाला कलाकार जो शायद Gadar 2 में नहीं दिखेगा | Biography Ishrat Ali का शुरुआती जीवन इशरत अली का जन्म कब हुआ इसके बारे में कोई पुख़्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोग दावा करते हैं कि इनका जन्म 14 जुलाई 1951 ...