Raj Mehra Biography | पुराने दौर के एक शानदार चरित्र अभिनेता की कहानी पढ़िए
BBC वाले दो दफ़ा इन्हें London ले जाने की कोशिश कर चुके थे। मगर दोनों दफ़ा नाकाम रहे। मगर बीबीसी वाले इन्हें लंदन क्यों ले जाना चाहते थे? बीबीसी को लंदन में इनकी क्या ज़रूरत आन पड़ी थी? ये जानने के लिए हमें समय में थोड़ा पीछे जाना होगा। Biography of Old Actor Raj Mehra - Photo: Social Media नाम है इनका Raj Mehra. आपने पुरानी फ़िल्मों में इन्हें ज़रूर देखा होगा। बहुत दिग्गज चरित्र अभिनेता थे राज मेहरा जी। 20 मई 1913 को बनारस में Raj Mehra जी का जन्म हुआ था। शुरुआती शिक्षा भी बनारस में ही हुई थी। फिर हायर स्टडीज़ के लिए राज मेहरा दिल्ली आ गए। ईश्वर ने राज मेहरा जी को बहुत शानदार आवाज़ देकर दुनिया में भेजा था। जब राज मेहरा जी की पढ़ाई पूरी हो गई तो इन्होंने एक कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरी जॉइन कर ली। राज मेहरा जी की आवाज़, और बोलने का अंदाज़ इतना बढ़िया था कि क्लाइंट्स इनसे बात करने के बाद डील फ़ाइनल करके ही जाते थे। यूं राज मेहरा जी ने उस नौकरी में काफ़ी तरक्की की। अपनी आवाज़ के दम पर राज मेहरा जी ने कुछ ही महीनों बाद ऑल इंडिया रेडियो में ड्रामा आर्टिस्ट की ह...