Anirudh Agarwal | Horror Movies का वो डरावना भूत जिसे पर्दे पर देखकर कईयों की छूट गई | Biography
Anirudh Agarwal. अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और आपको हॉरर फिल्में भी पसंद आती हैं, तो आप इस नाम से वाकिफ होंगे। अस्सी और नब्बे के दशक में भारत में बनने वाली तकरीबन हर हॉरर फिल्म में ये चेहरा नज़र आता था। ये चेहरा इतना खौफनाक था, कि इसे एक दफा देखने के बाद कईयों को तो रात को ठीक से नींद तक नहीं आती थी। Anirudh Agarwal Biography - Photo: Social Media आज Meerut Manthan पर हम आपको इसी चेहरे के यानि Anirudh Agarwal के फिल्मों में भूत बनने का किस्सा सुनाएंगे, जो बेहद दिलचस्प है। और साथ ही बताएंगे कि आखिर क्यों Anirudh Agarwal ने Hollywood Movies के ऑफर्स ठुकरा दिए थे। ये भी पढ़ें: Nalini Jaiwant | अपने दौर की सबसे खूबसूरत और सबसे बोल्ड अभिनेत्री नलिनी जयवंत की पूरी कहानी जानिए | Biography Anirudh Agarwal का शुरूआती जीवन 20 दिसंबर 1949। देहरादून के विकास नगर में एक बच्चे का जन्म हुआ। मां-बाप ने नाम दिया, अनिरुद्ध। दस बहन भाईयों में आठवें नंबर पर पैदा हुए अनिरुद्ध के पिता देहरादून के पहाड़ी बाज़ार में आलू और राजमा के डीलर थे। अनिरुद्ध का पूरा नाम था अनिरुद्ध अग्रवाल...