Lesser Known Facts of Music Director Anu Malik | अनु मलिक की अनसुनी कहानियां
Anu Malik की कहानी यूं तो किसी भी ऐसे कलाकार की कहानी जैसी ही है जिसने कड़े संघर्षों से लड़कर अपना एक मुकाम हासिल किया हो। लेकिन एक थोड़ा सा फर्क जो अनु मलिक को दूसरों से अलग करता है वो ये कि अनु मलिक का करियर किसी रोलर कोस्टर राइड के जैसा रहा है। वो कभी सफलता का शिखर छूते हैं तो कभी असफलताओं की खाई में गिर जाते हैं। फिर ज़बरदस्त वापसी करते हैं और दोबारा से काम पाने की जद्दोजहद में फंस जाते हैं। Lesser Known Facts of Anu Malik - Photo: Social Media Meerut Manthan पर Anu Malik के जीवन की कहानी पहले ही कही जा चुकी है। आज Meerut Manthan Anu Malik की वो कुछ अनसुनी कहानियां बताएगा जो हमें लगता है कि लोगों को ज़रूर पता होनी चाहिए। क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसी कहानियों के बारे में कम ही देख और पढ़ पाते हैं। जबकी किसी कलाकार की ये अनसुनी कहानियां उस कलाकार को करीब से जानने का एक बढ़िया ज़रिया होती है। ये भी पढ़ें: Anu Malik | एक ऐसा Music Director जिसने कड़े संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई | Biography पहली कहानी अनु मलिक की उम्र 16-17 ही हुई थी जब इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ...