Johnny Lever | सड़कों पर पैन बेचने वाले जॉनी लीवर कैसे बने कॉमेडी के बादशाह? | Biography
Johnny Lever. भारतीय सिनेमा का एक ऐसा कॉमेडियन, जो अपने एकदम हटकर स्टाइल में कॉमेडी करने के अंदाज़ से हरदिल अज़ीज़ बना। हमारे देश का हर सिनेमा प्रेमी जॉनी लीवर और उनकी कॉमेडी को पसंद करता है। एक लंबे वक्त तक जॉनी लीवर ने अकेले बॉलीवुड के कॉमेडी सेगमेंट पर राज किया है। Johny Lever Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज हम जानेंगे Johnny Lever की ज़िंदगी से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प किस्से। और साथ ही जानेंगे कि कैसे पेन बेचने वाले Johnny Lever बॉलीवुड में आए और फिर इतने बड़े स्टार बन गए। ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas | 51 रुपए में मिले थे भारत को महान पंकज उधास | Lesser Known Facts आंध्र प्रदेश में हुआ था Johnny Lever का जन्म जॉनी का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में एक तेलुगू ईसाई परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम था प्रकाश राव जनमूला जो हिंदुस्तान लीवर ग्रुप की एक फैक्ट्री में काम करते थे। इनकी माता का नाम कनूनमा जनमूला था। मां-बाप ने जॉनी को नाम दिया जॉन प्रकाश राव। जी हां, जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव है। जॉनी के बचपन के...