Mohammad Aziz | वो महान Singer जो गुमनामी में ऐसा खोया कि कभी ना लौट सका | Biography
Mohammad Aziz. वो सुरीला गायक जिसकी आवाज़ ने 80 और 90 के दशक में लोगों का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा, कि लोग कभी उस आवाज़ को भूल नहीं पाए। मोहम्मद अजीज़। ऐसी खनकती आवाज़ का मालिक, जिसे लोगों ने महान मोहम्मद रफी के समकक्ष मानना शुरू कर दिया। हिंदी फिल्मों में इन्होंने कुछ ऐसे गाने गाए जो कालजयी बन गए। और फिर वो वक्त भी देखा जब गुमनामी के अंधेरों ने इन्हें चारों तरफ से घेर लिया। Singer Mohammad Aziz Biography in Hindi Meerut Manthan लेकर आया है बेहद सुरीले गायक Mohammad Aziz की कहानी। Mohammad Aziz की कहानी को आज हम काफी करीब से जानेंगे। ये भी पढ़ें: Singer KK के 10 Facts जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं Mohammad Aziz का शुरुआती जीवन मोहम्मद अज़ीज़ का जन्म हुआ था 02 जुलाई 1954 को कलकत्ता यानि कोलकाता शहर में रहने वाले एक ग़रीब मुस्लिम परिवार में। बचपन से ही मोहम्मद अज़ीज़ साहब को गाने का, और खासतौर पर रफी साहब के गाए गीत गाने का शौक लग गया था। गाने का अज़ीज़ साहब का ये शौक जुनून में बदलना शुरू हुआ स्कूल के दिनों में। स्कूल में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम्स में य...