Navneet Nishan | Zee TV के Show Tara की तारा यानि अभिनेत्री नवनीत निशान अब कहां हैं? जानिए | Biography
Navneet Nishan. आप सिने प्रेमियों में आधे से ज़्यादा ऐसे होंगे जिन्हें इनका नाम आज से पहले शायद ही पता हो। लेकिन इनके चेहरे को आप ज़रूर अच्छी तरह से जानते-पहचानते होंगे। जाने कितनी ही फिल्मों में आपने इन्हें सपोर्टिंग रोल्स और वैम्प के किरदारों को बड़े ही दमदार अंदाज़ में निभाते हुए देखा होगा। Navneet Nishan Biography - Photo: Social Media यूं तो फिल्मों में नवनीत के रोल्स बहुत ज़्यादा बड़े नहीं होते थे। लेकिन जिस रोल में भी ये नज़र आती थी, उस रोल को इतने सशक्त तरीके से निभाती थी कि दर्शकों के ज़ेहन पर रोल अपनी छाप छोड़ ही देता था। Meerut Manthan आज आपको Actress Navneet Nishan की ज़िंदगी की कहानी बताएगा। कैसे Navneet Nishan हिंदी सिनेमा का हिस्सा बनी और अब नवनीत निशान कहां हैं, इस Article के ज़रिए यही आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Virendra Saxena | सालों से आपने इन्हें टीवी और फिल्मों में देखा होगा, इनकी कहानी ज़रूर जानिए | Biography Navneet Nishan का शुरूआती जीवन 25 अक्टूबर सन 1965 को नवनीत का जन्म पंजाब के पटियाला में रहने वाले एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पुरखे भार...