Nirupa Roy | Hindi Cinema की वो दुखियारी मां जिसने लगभग हर फिल्म में आंसू बहाए | Biography
Nirupa Roy. हिंदी सिनेमा का वो नाम, जिसे हमेशा इज्ज़त से लिया गया। Bollywood में मां का किरदार तो कई अभिनेत्रियों ने निभाया, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर एक मजबूर और गरीब मां का चित्रण जैसा निरूपा रॉय ने किया वैसा कोई और अभिनेत्री कभी नहीं कर पाई। बॉलीवुड में इन्हें ट्रेजेडी क्वीन और क्वीन ऑफ मिज़री के नाम से भी जाना जाता है। निरूपा रॉय बॉलीवुड में ममता का प्रतीक बन चुकी थी। आलम ये था कि जब भी फिल्मी मां का ज़िक्र कहीं हो तो ज़ेहन में सबसे पहले निरूपा रॉय का चेहरा ही उभरता था। Nirupa Roy Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज Bollywood में मां के किरदार निभाकर अमर होने वाली Nirupa Roy की ज़िंदगी की कहानी आपको बताएगा। Nirupa Roy की ज़िंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलू आज हम आपको बताएंगे। ये भी पढ़ें: Reema Lagoo | Bollywood की वो क्यूट मां जिसे हर कोई प्यार करता था | Biography Nirupa Roy की शुरूआती ज़िंदगी निरुपा रॉय का जन्म हुआ था 4 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में। बचपन में इनका नाम था कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा। जब ये महज़ 15 साल की थी तो इनकी शादी कमल रॉय से हो गई थी। ...