Rami Reddy | 90s की Bollywood Movies एक खूंखार Vilain जिसकी बड़ी दुखद मृत्यु हुई | Biography
Rami Reddy की ज़िंदगी की बात करने से पहले थोड़ी सी बात नब्बे के दशक के बॉलीवुड के बारे में करते हैं। नब्बे का दशक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद स्पेशल रहा है। इस दशक में बॉलीवुड ने भारत के सिने प्रेमियों को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। कोई फिल्म ज़बरदस्त म्यूज़िकल हिट थी तो कोई फिल्म कॉमेडी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई। Rami Reddy Biography - Photo: Social Media नब्बे के दशक में कई धमाकेदार एक्शन फिल्में भी आई थी। और इन एक्शन फिल्मों से बॉलीवुड को कई सारे नए कलाकार भी मिले थे। इनमें से ढेरों कलाकार तो वक्त के साथ गुमनामी के अंधेरों में खो गए, लेकिन एक कलाकार ऐसा था जिसका जलवा 21वीं सदी के पहले दस सालों तक कायम रहा। हम बात कर रहे हैं नब्बे के दशक के धाकड़ Villain Colonel Chikara यानि Rami Reddy के बारे में। Meerut Manthan की आज की पेशकश में, हम आपको Rami Reddy की ज़िंदगी से रूबरू कराएंगे। ये भी पढ़ें: Bharat Bhushan | वो Bollywood Actor जिसके बारे में कई झूठ बोले गए हैं | Biography Rami Reddy की शुरूआती ज़िंदगी रामी रेड्डी का जन्म हुआ था ...