Ranjeet | वो Bollywood Villain जो असल जीवन में बेहद शरीफ है | Biography
Ranjeet. बॉलीवुड का ऐसा विलेन जिसने हर किसी को डराया। खासतौर पर महिलाओं को। सिल्वर स्क्रीन पर इन्होंने एक से बढ़कर एक बुरे और भयानक काम किए। अगर असलियत में लोग इन्हें देख लेते थे तो इनसे चार हाथ बचकर चला करते थे। ये कितने खूंखार विलेन थे इसका अंदाज़ा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि शोले फिल्म के विलेन गब्बर के रोल के लिए रंजीत के नाम पर भी विचार किया गया था। Actor Ranjeet Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर पेश है Hindi Cinema के खतरनाक Villain Ranjeet की कहानी। Ranjeet कैसे दिल्ली से मुंबई आए और इनका फिल्मी सफर कैसा रहा, आज ये सारी कहानी हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Story of Viju Khote aka Kalia and Nefertiti Horse in Sholay | शोले में कालिया को उठा उठाकर पटकने वाली घोड़ी नफरतीती की मज़ेदार कहानी Ranjeet की शुरूआती ज़िंदगी रंजीत का जन्म हुआ था 12 सितंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर के पास मौजूद एक छोटे से गांव जंदियाला गुरू में। माता-पिता ने इनका नाम रखा था गोपाल। इस तरह इनका पूरा नाम था गोपाल बेदी। इनका परिवार उस इलाके का जाना-माना परिवार था। इनके दादा एक बि...