Saurabh Shukla | Bollywood के कल्लू मामा यानि Actor सौरभ शुक्ला की रोचक कहानी | Biography
Saurabh Shukla. हममें से कई लोग इन्हें कल्लू मामा के नाम से जानते हैं। कई लोग जॉली एलएलबी के जज साहब के रूप में इन्हें पहचानते हैं। ये ना केवल एक ज़बरदस्त एक्टर हैं, बल्कि एक शानदार डायरेक्टर और एक बेहतरीन स्क्रीनराइटर भी हैं। छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक में इन्होंने अपनी अदायगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। चाहे विलेनी रही हो, या फिर कॉमेडी। सौरभ शुक्ला के हर अंदाज़ को पसंद किया गया। Saurabh Shukla Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Saurabh Shukla की ज़िंदगी का किस्सा बताएगा। हम जानेंगे कि कैसे शिक्षकों के परिवार में पैदा हुए Saurabh Shukla फिल्म इंडस्ट्री पहुंचे और फिर कैसे फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। ये भी पढ़ें: Jalal Agha | शोले में महबूबा महबूबा गाने पर हेलन संग थिरकने वाले Actor जलाल आग़ा की कहानी | Biography Gorakhpur में हुआ था Saurabh Shukla का जन्म 5 मार्च 1963। Shatrughan Shukla और Jogmaya Shukla के घर इनका जन्म हुआ था। जन्म स्थान था गोरखपुर। इनकी मां जोगमाया शुक्ला भारत की पहली महिला तबला वादक थी। वहीं इ...