Vidhi Deshwal | Bata Mere Yaar Sudama Re Bhajan Girl विधी देशवाल की कहानी जानिए | Biography
Vidhi Deshwal नाम की ये लड़की साल 2017 के एक दिन अचानक ही इंटरनेट सनसनी बन गई थी। मासूम दिखने वाली इस बच्ची का गाया हरियाणवी भाषा का एक भजन लोगों को इतना खूबसूरत लगा कि सारे देश के लोग इस बच्ची पर अपना प्यार लुटाने लगे। भजन के बोल थे, बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणें दिना मैं आया। आपने भी वो भजन एक ना एक दफा ज़रूर सुना होगा। Bata Mere Yaar Sudama Re Girl Vidhi Deshwal - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज कही जाएगी Bata Mere Yaar Sudama Re भजन गाने वाली Vidhi Deshwal की कहानी। Vidhi Deshwal से जुड़ी कई दिलचस्प बातें आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Actor Amin Ghazi Biography | Lagaan Movie के Tipu यानि अभिनेता अमीन गाज़ी की कहानी जानिए Vidhi Deshwal का शुरूआती जीवन सोशल मीडिया पर कुछ लोगो दावा करते हैं कि विधी देशवाल का जन्म 8 फरवरी 2002 को हुआ था। वहीं कुछ का कहना है कि विधी का जन्म साल 2003 में हुआ था। विधी हरियाणा के ज़िला रोहतक के गिलौर गांव की रहने वाली हैं। विधी के पिता सतीश एक किसान हैं। जबकी इनकी माता संतोष एक गृहणी हैं। और ये विधी की माता ही थी जिन्हो...