Yashpal Sharma | Gangajal का Sundar Yadav जिसने संघर्षों में गुज़ारा अपना जीवन | Biography
Yashpal Sharma. एक दमदार अभिनेता। एक शानदार इंसान। नब्बे के दशक में करियर शुरू करने वाले यशपाल शर्मा आज एक्टिंग जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन ये पहचान इन्हें यूं ही नहीं मिल गई है। इसके पीछे है इनकी कड़ी मेहनत और लगन, जिससे ये दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बने हैं। Biography of Bollywood Actor Yashpal Sharma - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको Yashpal Sharma की कहानी सुनाएगा। हरियाणा के Yashpal Sharma को मुंबई मे कामयाबी कैसे मिली? इनका फिल्मी सफर कैसा रहा? इनसे जुड़ी कई रोचक बातें आज मेरठ मंथन आप दर्शकों संग शेयर करेगा। ये भी पढ़ें: Deepak Shirke | Tiranga Movie का Pralaynath Gaindaswami जिससे आज भी खौफ खाते हैं लोग | Biography Yashpal Sharma का शुरूआती जीवन यशपाल शर्मा हरियाणा के हिसार ज़िले के रहने वाले हैं। इनका जन्म 01 जनवरी 1967 को हुआ था। यशपाल के पिता पीडब्ल्यूडी में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी थे और हिसार की कैनाल कॉलोनी में आठ बच्चों वाले अपने भरे पूरे परिवार में रहते थे। परिवार चूंकि बड़ा था और पिता की तनख्वाह इतनी नहीं थी...