Mithun’s First Wife Helena Luke | योगिता बाली से पहले इस खूबसूरत लड़की से शादी की थी मिथुन चक्रवर्ती ने

Mithun’s First Wife Helena Luke. अपने डांस और अपनी अदाकारी से मिथुन ने हिंदी सिनेमा में अपना बहुत शानदार मुकाम बनाया है। अपने फिल्मी करियर में मिथुन ने साढ़े तीन सौ से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया। एक गरीब घर में पैदा हुए मिथुन आज बिलेनियर हैं। 

Mithun’s-First-Wife-Helena-Luke
Mithun’s First Wife Helena Luke - Photo: Social Media

ना केवल फिल्मों बल्कि रिएलिटी शोज़ में जज की भूमिका में भी मिथुन ने अपने अंदाज़ से अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। लेकिन जब मिथुन की निज़ी ज़िंदगी की तरफ नज़र जाती है तो ऐसा लगता है कि मिथुन की खुद की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। 

मिथुन ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की थी और अपने चार बच्चों के साथ मिथुन अपने पारिवारिक जीवन में भी एक बेहद सफल इंसान हैं। लेकिन कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि योगिता बाली से पहले मिथुन ने हेलेना ल्यूक नाम की एक महिला से शादी की थी। मगर महज़ 4 महीने बाद ही मिथुन की पहली शादी का दर्दनाक अंत हो गया।

तो चलिए साथियों आज आपको मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक के बारे में कुछ जानकारियां देते हैं। मिथुन और हेलेना की ये कहानी यकीनन आपको पसंद आएगी। Mithun’s First Wife Helena Luke.

फैशन जगत का जाना-पहचाना नाम थी हेलेना ल्यूक 

हेलेना कब और कहां पैदा हुई इसके बारे में कोई जानकारी हमें नहीं मिल पाई। लेकिन इतना ज़रूर पता चल पाया कि इनके पिता टर्किश मूल के थे और इनकी माता एक एंग्लो इंडियन क्रिश्चियन थी। 

सत्तर का दशक वो दौर था जब हेलेना बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय थी। हालांकि उस वक्त हेलेना कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक फैशन डिज़ायनर थी। उस ज़माने में भारत में फैशन वर्ल्ड का एक जाना पहचाना नाम थी हेलेना ल्यूक।

मिथुन हेलेना से शादी करना चाहते थे

मिथुन उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और उस ज़माने की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस सारिका संग उनका अफेयर चल रहा था। हालांकि कुछ समय बाद सारिका जो अब कमल हासन की वाइफ हैं उन्होंने मिथुन को छोड़ दिया था। सारिका से अलग होने के बाद मिथुन को अकेलेपन ने घेर लिया था। 

ऐसे में एक दिन मिथुन की मुलाकात हेलेना ल्यूक से हुई। पहली ही मुलाकात में मिथुन हेलेना की खूबसूरती पर फिदा हो गए। मिथुन हेलेना को इतना ज़्यादा पसंद करने लगे थे कि वो हर वक्त हेलेना को खुद से शादी करने के लिए कहते रहते थे। एक इंटरव्यू में हेलेना ने बताया था कि उन दिनों मिथुन रोज़ उनसे मिलते थे और सारा दिन शादी की बात करते रहते थे।

और हेलेना और मिथुन ने कर ली शादी

मिथुन और हेलेना की मुलाकात का सिलसिला जारी था और आखिरकार हेलेना भी मिथुन को अपना दिल दे बैठी। हेलेना मात्र मात्र 21 साल की थी जब उन्होंने साल 1979 में मिथुन से चुपचाप शादी कर ली। 

इस शादी की किसी को खबर तक नहीं लगी थी। शादी के बाद हेलेना और मिथुन साथ रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद हेलेना और मिथुन के बीच गलतफहमियां भी पैदा होने लगी।

मिथुन के कज़िन्स को नापसंद करती थी हेलेना

हेलेना ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मिथुन जिस घर में रहते थे वहां मिथुन के साथ उनके दो कज़िन भी रहा करते थे। मिथुन के कज़िन्स ने दो कुत्ते भी पाले हुए थे। मिथुन के कज़िन्स कोई काम नहीं करते थे और मिथुन के पैसे पर ऐश कर रहे थे। हेलेना को ये बात पसंद नहीं आती थी।

इस तरह आनी शुरू हुई हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां

एक दिन उन्होंने मिथुन से कहा कि वो अपने कज़िन्स को यहां से जाने के लिए बोलें। लेकिन मिथुन ने इसके जवाब में हेलेना से ऐसी बात कही कि उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। 

मिथुन ने हेलेना से कहा कि उनके कज़िन्स कहीं नहीं जाएंगे। अगर हेलेना को दिक्कत है तो वो यहां से जा सकती हैं। हेलेना को मिथुन की ये बात बहुत बुरी लगी। उसी दिन के बाद से ही मिथुन और हेलेना के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई।

हेलेना को ये ताना देते थे मिथुन (Mithun’s First Wife Helena Luke)

मिथुन के साथ रिलेशन में आने से पहले हेलेना उसी दौर के एक और एक्टर जावेद खान के साथ रिलेशन में थी। बकौल हेलेना, मिथुन से शादी करने के बाद उन्होंने जावेद खान से अपना हर रिश्ता खत्म कर दिया था। लेकिन मिथुन फिर भी जावेद खान को लेकर उन्हें ताने देते थे और आरोप लगाते थे कि हेलेना अब भी जावेद से मिलती थी।

आखिरकार हो ही गया तलाक (Mithun’s First Wife Helena Luke)

उस इंटरव्यू में हेलेना ने ये भी कहा था कि वो एक ऐसे घर से थी जहां उन्हें सब कुछ मिला था। लेकिन मिथुन से शादी करके उन्हें कुछ नहीं मिला। मिथुन एक ऐसे इंसान हैं जो खुद से प्यार करते हैं। वो औरतों का सम्मान नहीं करते हैं। हेलेना से तलाक के बाद मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी। 

हेलेना ने ये भी बताया था कि जब मीडिया में मिथुन और योगिता बाली के अफेयर की खबरें छपने लगी थी तो उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब वो मिथुन के साथ नहीं रहेंगी और आखिरकार उन्होंने मिथुन से तलाक ले ही लिया।

एक्टर बनने की हेलेना की नाकाम कोशिश

मिथुन से तलाक लेकर हेलेना ने भी एक्टिंग में करियर बनाने की कोशिश की। हालांकि उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद हेलेना का फिल्मी करियर पूरी तरह खत्म हो गया।

हेलेना पर ये था मिथुन का बयान

मिथुन से जब इस शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने भी इससे इन्कार नहीं किया। उन्होंने माना था कि हेलेना के साथ उन्होंने शादी की थी लेकिन हेलेना संग उनका रिश्ता ज़्यादा चल नहीं पाया। 

दूसरी तरफ हेलेना का फिल्मी करियर जब खत्म हो गया तो वो भारत छोड़कर अमेरिका चली गई और अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस में बहैसियत फ्लाइट अटेंडेंट काम करने लगी।

हेलेना ने सीखी थी गुजराती भाषा

अमेरिका में ही एक दफा जब किसी ने हेलेना से पूछा था कि मिथुन से तलाक के बाद उन्हें कितने रुपए मिले थे तो उन्होंने बताया कि मिथुन ने उन्हें एक कौढ़ी भी नहीं दी थी। वो चुपचाप मिथुन से अलग हो गई थी क्योंकि वो एक अच्छे खानदान से थी। 

हेलेना ने ये भी बताया था कि एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने गुजराती भाषा बोलनी, लिखनी और पढ़नी सीखी और गुजराती थिएटर से वो लगभग सात सालों तक जुड़ी रही थी। वो गुजराती फिल्मों में भी काम करना चाहती थी। लेकिन उन्हें कभी भी गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं हुआ।

अब अमेरिका में रहती हैं हेलेना ल्यूक

हेलेना के बारे में ये भी कहा जाता है कि मिथुन से अलग होने के बाद वो एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड जावेद खान के साथ रिलेशन में आ गई थी। हेलेना और जावेद खान कॉलेज के दिनों से ही अच्छे दोस्त थे। 

कॉलेज में ही उन दोनों का पहले रिलेशन शुरू हुआ था। ये जावेद खान ही थे जिन्होंने हेलेना को मिथुन से मिलवाया था। हेलेना की एक बहन भी है जिनका नाम लेवाना वाधवा है और वो भी अमेरिका में ही रहती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Anup Jalota | Bhajan Samrat से जुड़े आठ बड़े ही रोचक और Lesser Known Facts

Actor Ali Khan Biography | कहानी Khuda Gawah के Habibullah की जो मुंबई को अपना ख़ून देकर कामयाब हुआ