Sakshi Shivanand | वो Actress जिसने Underworld के खौफ से Bollywood ही छोड़ दिया | Biography

Sakshi Shivanand. हम सभी इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि एक वक्त पर बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का काफी गहरा कनेक्शन था। 

कई हिरोइनों के नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों की हत्याओं में अंडरवर्ल्ड का हाथ होने की बात भी सामने आती रही है। 

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता आज कैसा है इसके बारे में तो हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के प्रभाव की एक ऐसी कहानी हम आपको बताएंगे जो आपको हैरान कर देगी। 

sakshi-shivanand-biography
Sakshi Shivanand Biography - Photo: Social Media

ये कहानी है Actress Sakshi Shivanand की, जिन्होंने Underworld के प्रभाव के चलते Bollywood को पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया और दक्षिण भारत की फिल्मों में सफलता हासिल की। Sakshi Shivanand की इस कहानी के ज़रिए आपको अंदाज़ा होगा कि कैसे एक वक्त पर हिंदी फिल्मों की रंगीली दुनिया पर अंडरवर्ल्ड का अनदेखा काला साया मंडराता था।

15 अप्रैल 1977 को मुंबई में पैदा हुई साक्षी शिवानंद दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही ब्रिलियंट स्टूडेंट भी रह चुकी हैं। साक्षी एमबीए कर चुकी हैं। 

चूंकि साक्षी को शुरू से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी तो उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही ऑडिशन्स देना शुरू कर दिया था। साल 1995 में आई फिल्म जनम कुंडली से साक्षी का बॉलीवुड करियर भी शुरू हो गया। 

विनोद खन्ना, जितेंद्र, रीना रॉय, अनु अग्रवाल, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे नामी कलाकारों वाली इस फिल्म में साक्षी ने मधु सोढी का किरदार निभाया था। 

इस फिल्म में साक्षी के अपोज़िट अभिनेता हरीश नज़र आए थे। यूं तो ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन साक्षी की तरफ ज़रूर सबका ध्यान गया था। इसी साल साक्षी अय्यूब ख़ान के अपोज़िट फिल्म संजय में दिखी। 

हालांकि इनकी दूसरी फिल्म संजय भी फ्लॉप रही। लेकिन अगले साल यानि 1996 में साक्षी दिखी इंद्र प्रस्थम नाम की एक मलयालम फिल्म में। 

इस फिल्म में साक्षी के हीरो थे ममूटी और ये फिल्म बढ़िया चली थी। इस फिल्म की कामयाबी ने साक्षी के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के द्वार खोल दिए। 

उन्होंने उस दौर में साउथ की कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया था। यूं तो इस दौरान साक्षी कुछ हिंदी फिल्मों में भी नज़र आई थी। 

लेकिन उनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं थी जो हिंदी भाषी दर्शकों के मन-मस्तिष्क पर किसी तरह का कोई प्रभाव छोड़ पाती।

हिंदी बेल्ट के दर्शकों ने साक्षी शिवानंद को सबसे पहली दफा नोटिस किया साल 2000 में आई फिल्म क्रोध में। उस फिल्म में साक्षी सुनील शेट्टी की पांच बहनों में से एक सीमा बनी थी। यूं तो क्रोध भी असफल फिल्मों में शुमार की जाती है। लेकिन साक्षी का अभिनय ज़रूर काबिल-ए-तारीफ रहा। 

फिर दो साल बाद यानि साल 2002 में साक्षी शिवानंद नज़र आई फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' में। और ये फिल्म साक्षी के बॉलीवुड करियर का टर्निंग पॉइन्ट साबित हुई। 

यूं तो 'आपको पहले भी कहीं देखा है' नाम की उस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से कोई बहुत बढ़िया रिव्यूज़ नहीं मिले थे। 

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो फिल्म थोड़ा ठीक प्रदर्शन करने में कामयाब रही। और इसी वजह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्स साक्षी में दिलचस्पी दिखाने लगे।

साक्षी ने कुछ फिल्में साइन भी की। लेकिन जल्द ही पता चला कि साक्षी ने जितनी भी फिल्में साइन की थी वो सब उन्होंने छोड़ दी हैं और जो भी एडवांस उन्होंने प्रोड्यूसर्स से लिया था वो वापस लौटा दिया है। 

उस वक्त किसी को पता नहीं चला कि साक्षी ने अचानक ये फैसला क्यों लिया। फिर कुछ साल बाद साक्षी का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे खुलासे किए जो बेहद शॉकिंग थे। 

उस इंटरव्यू में साक्षी ने बताया था कि वो कहां चली गई थी और क्यों उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। 

साल 2010 में दिए उस इंटरव्यू में साक्षी शिवानंद ने बताया था कि साल 2004 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की थी जिसमें अंडरवर्ल्ड ने पैसा लगाया था। हालांकि साक्षी को इस बात की ज़रा भी भनक नहीं थी कि उस फिल्म का अंडरवर्ल्ड के साथ भी कोई कनेक्शन है। 

वो तो उस फिल्म की कुछ शूटिंग भी कर चुकी थी। लेकिन एक दिन साक्षी के फोन पर दुबई से एक कॉल आई। पहले तो साक्षी को लगा कि शायद कोई मज़ाक कर रहा है। 

इसलिए उन्होंने उस कॉल पर ध्यान नहीं दिया। मगर जब एक दिन उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ लोग साक्षी के पास आए। 

उन लोगों ने साक्षी से दुबई जाकर किसी से मिलने को कहा तो उन्हें वही फोन कॉल ध्यान आई जो कुछ दिन पहले दुबई से उनके नंबर पर आई थी। 

साक्षी को अहसास हुआ कि जो लोग उनसे मिलने आए थे वो अंडरवर्ल्ड के लोग थे और जिस आदमी से दुबई में जाकर मिलने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था वो कोई अंडरवर्ल्ड डॉन था। 

उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से ये सारी बातें बताई। इस उम्मीद में कि शायद डायरेक्टर उसे बताए कि इस सिचुएशन का कैसे सामना करना है। 

लेकिन डायरेक्टर के ज़रिए उस दिन साक्षी को जो पता लगा, वो जानकर उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। 

उस फिल्म को बनाने में जितना भी पैसा लग रहा था वो सारा पैसा अंडरवर्ल्ड खर्च कर रहा था। उस डायरेक्टर ने भी साक्षी को दुबई जाकर डॉन से मिलने और उसकी ख्वाहिश पूरी करने की सलाह दी। 

उस घटना ने साक्षी को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया। अपना नंबर तक बदल लिया। 

वो एक ऐसा वक्त भी था जब साक्षी के माता-पिता दक्षिण अफ्रीका में थे और उनकी छोटी बहन शिल्पा आनंद भी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 

यानि उस मुश्किल वक्त में साक्षी एकदम अकेली पड़ गई थी। वो हमेशा खुद को अपने घर में बंद रखती थी और अक्सर रोती रहती थी। 

धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मान लिया कि साक्षी ने शायद शादी कर ली है और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है। 

हालांकि साक्षी ने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम ज़रूर किया था। 2007 में साक्षी गोविंदा के साथ 'जहां जाइएगा हमें पाइएगा' नाम की फिल्म में भी दिखी थी। 

और वो फिल्म भी उन्होंने इसलिए की थी क्योंकि एक तो वो गोविंदा को बहुत अच्छी तरह से जानती थी। और दूसरे वो फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा के भाई लखन ने प्रोड्यूस की थी। हालांकि वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

उस इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था कि अंडरवर्ल्ड की गंदी नज़रों से खुद को बचाने के लिए उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर खुद ही खत्म कर लिया। 

साउथ इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का असर नहीं था तो वो साउथ की फिल्मों में काम करने लगी। वैसे तो साक्षी शिवानंद ने साउथ की कई बड़े बजट, बड़े स्टार्स और बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन साक्षी कभी भी साउथ में अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रही हैं। 

बकौल साक्षी,"अगर लड़की खूबसूरत दिखती है तो साउथ की फिल्म में उसे परफॉर्मेंस की ज़्यादा टेंशन नहीं लेनी पड़ती। मुझे भी साउथ की कुछ ही फिल्मों में बढ़िया रोल मिले हैं। 

ज़्यादातर मैंने ग्लैमर गर्ल वाले कैरेक्टर्स ही वहां प्ले किए हैं। ये काफी अजीब है लेकिन ये ही सच है।" 

साथियों साक्षी शिवानंद अब शादी कर चुकी हैं और कहा जाता है कि अब वो अमेरिका शिफ़्ट हो गई हैं अपने पति के साथ। इनके पति सागर ब्रह्मभट्ट अमेरिका की एक बड़ी फ़ार्मास्यूटिकल कंपनी में बड़े ओहदे पर काम करते हैं। साक्षी अब दो बेटियों की मां हैं। साल 2016 में साक्षी ने शादी की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

M. S. Shinde Sholay Editor | शोले जैसी कालजयी फिल्म को एडिट करने वाले का अंत बेहद दुखद रहा | Biography

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई