Shah Rukh Khan 5 Biggest Mistakes | पांच भूल जो शाहरुख खान ने अपने करियर में कर डाली

Shah Rukh Khan. जिन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे बुद्धिमान एक्टर्स में से एक माना जाता है। अपने करियर को लेकर शाहरुख ने जिस बुद्धिमता से फैसले लिए, उन्हीं की देन है कि शाहरुख खान आज बादशाह ऑफ बॉलीवुड कहलाए जाते हैं। लेकिन ये बादशाह भी कुछ गलतियां कर चुका है। बहुत बड़ी गलतियां। 

shah-rukh-khan-5-biggest-mistakes
Shah Rukh Khan 5 Biggest Mistakes - Photo: Social Media

Meerut Manthan आज उन 5 Movies का ज़िक्र करेगा जो Shah Rukh Khan को ऑफर हुई थी। लेकिन Shah Rukh Khan ने उन फिल्मों को ठुकरा दिया। और बाद में वो फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यानि शाहरुख ने उन फिल्मों को ठुकराकर करियरवाइज़ली बहुत बड़ी गलतियां कर दी।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के 15 Unknown Facts | कैसे बने शाहरुख खान Badshah of Bollywood

Munna Bhai MBBS

Vidhu Vinod Chopra and Rajkumar Hirani जब Munna Bhai MBBS बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तो उनका इरादा इस मुन्ना के रोल में Shah Rukh Khan को और सर्किट के रोल में Vivek Oberoi को कास्ट करने का था। उस वक्त संजय दत्त को ज़हीर के रोल के लिए कास्ट किया जाना था।

वही ज़हीर जिसे जिम्मी शेरगिल ने प्ले किया था। लेकिन उन दिनों शाहरुख बैकपेन की दिक्कत से जूझ रहे थे। शुरुआत में तो उन्होंने इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई। राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर स्क्रिप्ट को फाइन करने का काम भी किया। 

लेकिन जब शाहरुख की कमर की दिक्कत सही नहीं हुई तो उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस छोड़ दी। जो फिर अल्टीमेटली संजय दत्त को मिली। कहने वाले कहते हैं कि अगर शाहरुख राजकुमार हिरानी से थोड़ा वक्त मांगते तो शायद वो ठीक होकर मुन्ना भाई एमबीबीएस का हिस्सा ज़रूर बनते। और शाहरुख के खाते में एक धाकड़ फिल्म और दर्ज हो जाती।

Padmavat

संजय लीला भंसाली ने जब पद्मावत पर काम शुरू किया था तो उन्होंने शाहरुख को अलाउद्दीन खिलजी का रोल ऑफर किया था। लेकिन शाहरुख ने संजय का ये ऑफर ठुकरा दिया। कहा जाता है कि उस वक्त शाहरुख कोई निगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे। 

और उन्हें इस बात से भी ऐतराज़ था कि शाहिद कपूर जैसे जूनियर एक्टर का रोल फिल्म में उनसे ज़्यादा मजबूत है। फाइनली ये रोल रणवीर सिंह को मिला। और रणवीर ने भी बहुत बढ़िया तरीके से खिलजी के किरदार को जिया।

Lagaan

अब कौन नहीं कहेगा कि लगान छोड़कर शाहरुख खान ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। जी हां, ये सच है। लगान फिल्म को पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। स्क्रिप्ट फाइनल करने के बाद आशुतोष गोवारिकर शाहरुख खान से मिले थे और उन्होंने शाहरुख से लगान का आईडिया शेयर भी किया था। 

और जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स, जिन पर भरोसा किया जा सकता है, उनकी मानें तो शाहरुख को फिल्म की कहानी  पसंद नहीं आई। खासतौर पर उन्हें भुवन का कैरेक्टर समझ में नहीं आया। वो पूरी फिल्म में भुवन के धोती पहनने की वजह से अनकंफर्टेबल थे। इसलिए शाहरुख ने लगान में दिलचस्पी नहीं दिखाई। और इस बात से भला कौन इन्कार कर सकता है कि ये शाहरुख की कितनी बड़ी गलती थी।

3 Idiots

थ्री इडियट्स के लिए भी राज कुमार हिरानी ने पहले शाहरुख खान से ही बात की थी। लेकिन उन दिनों शाहरुख दूसरे प्रोजेट्क्स में इतने ज़्यादा बिज़ी थे कि उनके पास डेट्स ही नहीं थी। इसलिए शाहरुख ने पोलाइटली राज कुमार हिरानी से थ्री इडियट्स में काम करने से मना कर दिया। और ये भी शाहरुख के करियर का एक और बड़ा गलत फैसला बन गया। क्योंकि थ्री इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कई नए रिकॉर्ड्स कायम किए थे।

Slumdog Millionaire

डैनी बॉयल की ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में शाहरुख को वो रोल ऑफर किया गया था जिसमें अनिल कपूर नज़र आए थे। यानि गेम शो के होस्ट का रोल। लेकिन शाहरुख ने ये रोल भी ठुकरा दिया। जबकी स्लमडॉग मिलेनियर इतनी सफल हुई कि इसने ऑस्कर अवॉर्ड्स तक अपने नाम कर लिया। 

और इस फिल्म के बाद अनिल कपूर को दुनियाभर में बहुत प्रसिद्धि मिली थी। इसलिए कहा जा सकता है कि शाहरुख ने स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म छोड़कर बहुत ज़्यादा बड़ी गलती कर दी थी। वैसे एक इंटरव्यू में शाहरुख ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने दो वजहों के चलते स्लमडॉग मिलेनियर में काम नहीं किया था। 

पहली, शाहरुख को गेम शो के होस्ट का किरदार पसंद नहीं आ रहा था। वो एक निगेटिव किरदार था जो धोखेबाज़ और घटिया किस्म का इंसान था। और दूसरी, शाहरुख भी केबीसी होस्ट कर चुके थे। और उनका केबीसी अमिताभ बच्चन साहब के केबीसी जैसी सफलता नहीं पा सका था। 

बल्कि कहना तो ये चाहिए कि शाहरुख का केबीसी बिग बी के केबीसी के आस-पास भी नहीं था। इसलिए शाहरुख को डर था कि लोग स्लमडॉग मिलेनियर में उन्हें शो होस्ट करते देखेंगे तो उन्हें पसंद नहीं आएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anup Jalota | Bhajan Samrat से जुड़े आठ बड़े ही रोचक और Lesser Known Facts

Purab Aur Pachhim 1970 Movie Trivia | पूरब और पश्चिम फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 15 अनसुनी व रोचक कहानियां

Shiva Rindani | 90s की Bollywood Movies में गुंडा बनने वाले इस Actor को कितना जानते हैं आप? | Biography