Nazneen | महाभारत में कुंती का रोल निभाने वाली Actress की कहानी | Biography

Nazneen. 70 के दशक का एक चर्चित नाम। 23 फरवरी 1958 को कोलकाता में इनका जन्म हुआ था। इनके पिता एक प्रिंटिंग प्रैस चलाया करते थे। नाज़नीन की स्कूलिंग कोलकाता में ही हुई थी।

फिर एक दिन अचानक इनके पिता अपने परिवार को लेकर मुंबई शिफ्ट हो गई। नाज़नीन की आगे की पढ़ाई मुंबई के नामी हिल ग्रेंज हाईस्कूल से हुई थी। नामी एक्ट्रेस नीतू सिंह इस स्कूल में इनकी क्लासमेट थी।

actress-nazneen-biography
Actress Nazneen Biography - Photo: Social Media

Nazneen को सिनेमा तो बचपन से ही पसंद था। लेकिन एक वक्त वो भी था जब Nazneen एयर होस्टेस बनना चाहती थी। मगर उस वक्त इनकी मां को इनका एयर होस्टेट बनना पसंद नहीं था।

इसी दौरान इनके कुछ दोस्तों ने इनसे कहा,"नाज़नीन। तुम तो दिखने में इतनी खूबसूरत हो। टैलेंटेड भी हो। तुम एक्ट्रेस क्यों नहीं बनती?"

ये आईडिया नाज़नीन को भी बुरा नहीं लगा। और चूंकि इनकी किस्मत में ही लिखा था फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना। तो रास्ता भी खुद ब खुद बनता चला गया।

ये भी पढ़ें: Razak Khan | Bollywood का नवाब चगेंज़ी जो बहुत जल्दी दुनिया छोड़ गया | Biography

यूं फिल्मों में आई नाज़नीन

हुआ यूं कि अपने एक रिश्तेदार की एक पार्टी में शरीक हुई। उस पार्टी में कुछ फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई थी। वहीं इनकी मुलाकात हुई महान फिल्मकार सत्येन बोस जी से। 

पहली ही नज़र में नाज़नीन सत्येन बोस को पसंद आ गई। और जब उन्हें पता चला कि नाज़नीन भी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो उन्होंने फौरन नाज़नीन को अपनी फिल्म सा-रे-गा-मा-पा में कास्ट करने का ऐलान कर दिया। 

नाज़नीन ये सुनकर बहुत खुश हुई। उस फिल्म में नाज़नीन के कैरेक्टर का नाम था रेखा शर्मा। शूटिंग के वक्त नाज़नीन ने बड़ी खूबसूरती से अपने रोल को निभाया। 

सत्येन बोस नाज़नीन की एक्टिंग से बड़े प्रभावित हुए। और उन्होंने नाज़नीन को अपनी और दो फिल्मों में लेने की बात भी कही। हालांकि वो दो फिल्में कभी बन नहीं सकी। 

उस वक्त सत्येन बोस जी ने नाज़नीन को अपना नाम बदलकर सुपर्णा रखने की सलाह भी दी थी। लेकिन नाज़नीन को अपना नाम बदलना सही नहीं लगा। और उन्होंने फैसला किया कि वो अपने असली नाम से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करेंगी।

खूब जतन किए नाज़नीन ने

नाज़नीन ने फिल्मों में खूब काम किया। इन्होंने कई बड़ी और क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों में काम किया। लेकिन नाज़नीन को कभी भी उनकी पसंद का किरदार नहीं मिल सका। 

सो नाज़नीन ने फैसला किया कि हीरोइन बनने का ख्वाब देखने की बजाय वो सपोर्टिंग रोल्स निभाया करेंगी। और इसकी शुरुआत हुई साल 1974 में आई फिल्म कोरा कागज़ से। 

ये फिल्म अनिल गांगुली ने डायरेक्ट की थी। और इस फिल्म में हीरो थे देवानंद के छोटे भाई और खुद भी एक नामी डायरेक्टर-लेखक रहे विजय आनंद। हीरोइन थी जया भादुरी। 

नाज़नीन ने इस फिल्म में जया भादुरी की छोटी बहन अरुणा गुप्ता का कैरेक्टर प्ले किया था। लेकिन नाज़नीन की बदकिस्मती देखिए, उन्हें ढंग के सपोर्टिंग भी नहीं मिल सके। नाज़नीन को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उन्हें क्यों सफलता नहीं मिल रही है। 

फाइनली किसी ने जब नाज़नीन को समझाया कि तुम्हें खुद के भीतर ग्लैमर लाना होगा। तुम्हें कपड़े पहनने का तरीका बदलना होगा। थोड़ा वैस्टर्नाइज़ होना होगा। आखिरकार नाज़नीन को भी ये बात समझ में आ गई।

खुद को फिल्मों से दूर कर लिया

साल 1976 में आई फिल्म चलते-चलते में लोगों ने नाज़नीन को एक अलग ही रूप में देखा। इस फिल्म में नाज़नीन बहुत ग्लैमरस अंदाज़ में दिखी। 

इस फिल्म के हीरो थे विशाल आनंद, जो देव आनंद  के भतीजे थे। इस फिल्म में नाज़नीन ने काफी बोल्ड लुक लिया था। और कपड़े भी काफी छोटे पहने थे। 

ये फिल्म तो सुपरहिट रही थी। लेकिन नाज़नीन को एकदफा फिर से निराशा हाथ लगी। चलते-चलते की कामयाबी से नाज़नीन को कोई फायदा नहीं हुआ। 

साल 1977 में नाज़नीन दिलदार नाम की एक और फिल्म में दिखी। इस फिल्म में इनके हीरो थे जितेंद्र। लेकिन बदकिस्मती ने अब भी नाज़नीन का पीछा नहीं छोड़ा। 

इस फिल्म से भी नाज़नीन के करियर को कुछ फायदा नहीं मिला। कुछ और फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर्स निभाने के बाद आखिरकार साल 1984 में नाज़नीन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

मगर साल 1988 में नाज़नीन को वो किरदार मिला, जिसकी तलाश वो पिछले कई सालों से कर रही थी। वो था बीआर चोपड़ा की महाभारत में इनका निभाया कुंती का रोल।

Mahabharat के बाद फिर कभी नहीं दिखी Nazneen

Mahabharat में Kunti का रोल निभाकर नाज़नीन को वो पहचान और लोकप्रियता मिल गई, जिसका ख्वाब वो अपने करियर की शुरुआत से देख रही थी। 

लेकिन महाभारत के बाद से ही नाज़नीन जी की कोई खबर किसी के पास नहीं है। नाज़नीन अब कहां हैं और किस हाल में हैं, ये भी कोई नहीं जानता। 

कई लोग ये दावा करते हैं कि नाज़नीन ने नामी बॉलीवुड विलेन रंजीत से शादी कर ली है। लेकिन ये बात एकदम गलत है। रंजीत की पत्नी आलोका का नाज़नीन से कोई कनैक्शन नहीं है। 

सियाव इसके कि आलोका जी का पुराना नाम भी नाज़नीन ही था। Meerut Manthan ईश्वर से प्रार्थना करता है कि Nazneen जहां कहीं भी हों, सलामत हों। और सेहतमंद हों। जय हिंद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography