05 Best Movies of Nutan | खूबसूरत अदाकारा नूतन की पांच बेहतरीन फ़िल्में

Nutan ने अपने पूरे करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया था। साल 1950 में आई फिल्म "हमारी बेटी" से नूतन का डेब्यू हुआ था। पहली फिल्म में नादान सी लड़की नज़र आने वाली नूतन ने आगे चलकर खुद को सशक्त अदाकाराओं में खुद को शुमार कराया।

five-best-movies-of-nutan
Five Best Movies of Nutan - Photo: Social Media

Nutan ने एक से एक फिल्मों में काम किया। लेकिन पांच फिल्में ऐसी हैं जिनके लिए Nutan को सिनेमा के शौकीन हमेशा याद रखेंगे। चलिए, जानते हैं वो पांच फिल्में कौन सी हैं। 

सीमा(1955)

इस फिल्म में नूतन बनी थी गौरी नाम की एक अनाथ लड़की। गौरी को उसके चाचा-चाची ने पाला है। ये फिल्म वर्ग विभाजन व सामाजित असमानता के विषय को बहुत गहराई से दिखाती है।

नूतन ने बहुत तगड़ा अभिनय इस फिल्म में किया था। इसी के लिए उन्हे उनका पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। ये फिल्म अमिया चक्रवर्ती ने डायरेक्ट की थी।

सुजाता(1959)

नूतन की बेहतरीन अदाकारी देखनी है तो कभी इस फिल्म को देखिए(अगर नहीं देखी हो तो)। जातिगत भेदभाव का शिकार हुई एक बेसहारा लड़की का किरदार नूतन ने इस फिल्म में निभाया है।

बिमल रॉय के कमाल के डायरेक्शन की बड़ी अच्छी मिसाल है सुजाता। सुजाता को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बंदिनी(1963)

बंदिनी भी बिमल रॉय ने ही डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में बेहद युवा धर्मेंद्र और बहुत तजुर्बेकार दादामुनि अशोक कुमार ने भी अभिनय किया था।

बंदिनी में नूतन ने कल्याणी नामक एक ऐसी लड़की का किरदार जिया है जिसे अदालत ने हत्या के आरोप में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। नूतन ने बहुत इंटेंस एक्टिंग इस फिल्म में की है।

मिलन(1967)

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म डायरेक्ट की थी तेलुगू फिल्मों के बहुत बड़े डायरेक्टर रहे अदूर्थी सुब्बा राव ने डायरेक्ट की थी। ये उन्हीं की एक तेलुगू फिल्म "मूगा मनासुलू" का रीमेक थी। इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है।

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत से सजी इस फिल्म का गीत "सावन का महीना, पवन करे शोर" बहुत पसंद किया गया था। नूतन के अपोज़िट इस फिल्म में सुनील दत्त साहब नज़र आए थे। बहुत अच्छी फिल्म है ये भी।

सौदागर(1973)

नूतन की क्लासिक अदाकारी का एक नमूना ये फिल्म भी है। सौदागर, जिसमें अमिताभ बच्चन ने उनके लालची पति का किरदार निभाया था। ये फिल्म सुधेंदू रॉय ने डायरेक्ट की थी।

नूतन ने इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिससे मोती नाम का एक आदमी सिर्फ इसलिए शादी करता है ताकि वो एक दूसरी औरत से शादी कर सके।

ये भी पढ़ें- Nutan Biography in Hindi | एक दौर की बेहद खूबसूरत बॉलीवुड अदाकारा नूतन जी के जीवन की कहानी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Lucky Ali | 90s के Popular Singer लकी अली की कामयाबी और तीन शादियों की पूरी कहानी जानिए | Biography

Vimi | वो अभागी Bollywood Actress जिसका अंत बहुत भयानक हुआ | Biography

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई