100 Days Movie 1991 Trivia | Jackie Shroff & Madhuri Dixit Starrer | 06 अनसुनी और रोचक कहानियां
100 Days Movie 1991 Trivia. 31 मई 1991 को रिलीज़ हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 100 डेज़ किसी ज़माने में दूरदर्शन पर खूब आती थी। और अगर आप भी दूरदर्शन के दर्शक रहे हैं तो आपने भी एक दफा तो देखी ही होगी। लगभग 1 करोड़ रुपए में बनी 100 डेज़ ने 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 100 Days Movie 1991 Trivia - Photo Courtesy: IMDB फिल्म का डायरेक्शन किया था पार्थो घोष ने। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी, मून मून सेन, लक्ष्मीकांत बेर्डे, विजय अरोड़ा, शिवाजी साटम, अजीत वचानी और महावीर शाह ने अहम किरदार निभाए थे। Jackie Shroff And Madhuri Dixit in 100 Days(1991) - Photo Courtesy: IMDB फिल्म में कुल छह गाने थे जिन्हें एसपी बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर, अमित कुमार और अल्का यागनिक ने अपनी आवाज़ दी थी। फिल्म का संगीत तैयार किया था रामलक्ष्मण ने। फिल्म का ट्रैक गब्बर सिंह ये कहकर गया जो डर गया वो मर गया, काफी पॉप्युलर हुआ था। Meerut Manthan पर, आज पेश है 100 Days(1991) फिल्म की मेकिंग से जुड़ी कुछ रोमांचक और अनसुनी कहानियां। और आपको ये कहानियां पसंद आएंगी, इसका हमें पूरा ...