4 Abandoned Bollywood Celebrities | चार फिल्म सितारे जिनका अंत बहुत बुरा हुआ
4 Abandoned Bollywood Celebrities. कहते हैं कि चढ़ते सूरज को हर कोई सलाम करता है। लेकिन जब वही सूरज ढलने लगता है तो कोई उसकी तरफ देखना भी नहीं चाहता। बॉलीवुड भी एक ऐसी दुनिया है जिसकी चमक-धमक के पीछे बहुत ही गहरा अंधेरा है। और जब कोई सितारा उन अंधेरों में खोता है तो कोई भी उस सितारे की सुध लेना पसंद नहीं करता। 4 Abandoned Bollywood Celebrities - Photo: Social Media यहां कई ऐसे सितारे हुए हैं जो कभी बेहद लोकप्रिय थे। लेकिन जब कामयाबी के शिखर से वो लुढ़कने शुरू हुए तो उन्हें संभालने की ज़हमत किसी ने नहीं उठाई। ना तो इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने और ना ही कभी उनकी हर अदा पर प्यार लुटाने वाली जनता ने। Meerut Manthan आज आपको हिंदी सिनेमा के उन 4 एक्टर्स से रूबरू कराएगा जो कभी हर किसी के चहीते हुआ करते थे। लेकिन जब उनका आखिरी वक्त आया तो इन 4 में से कुछ को तो चार कंधे तक नसीब नहीं हुए। 4 Abandoned Bollywood Celebrities. ये भी पढ़ें: Utpal Dutt | वो कॉमेडियन जो अपने विद्रोही विचारों के लिए जेल में बंद हो गया था | Biography 01- गीता कपूर/Geeta Kapoor कभी पाकिज़ा जैसी शानदार फि...