Comedian Gope की Biography | दुनिया में शायद ही कोई दूसरा कलाकार होगा जिसे गोप जैसी मौत मिली होगी
Comedian Gope. ये बात अपने आप में थोड़ी आश्चर्यजनक और अफसोसनाक है कि आज के दौर के बहुत ही कम सिने प्रेमियों ने भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर के पॉप्युलर कॉमेडियन्स में से एक गोप का नाम सुना है। Comedian Gope Biography - Photo: Social Media हालांकि गोप साहब पर फिल्माया गया 1949 की फिल्म पतंगा का गीत मेरे पिया गए रंगून वहां से किया है टैलिफोन आज भी उतना ही कर्णप्रिय और लोकप्रिय है, जितना की हमेशा रहा है। गोप को भले ही आज के दौर में भुला दिया गया हो। लेकिन चालीस और पचास के दौर में वो भारत के स्टार कॉमेडियन थे। Meerut Manthan पर आज गुज़रे ज़माने के Comedian Gope की कहानी कही जाएगी। और Comedian Gope की ये कहानी आपको पसंद आएगी, इसका हमें पूरा यकीन है। ये भी पढ़ें: Kamini Kaushal Biography | बॉलीवुड में सबसे लंबी पारी खेलने वाली अभिनेत्री कामिनी कौशल की पूरी कहानी शुरुआती जीवन गोप साहब का जन्म 11 अप्रैल 1913 को सिंध के हैदराबाद में रहने वाले एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। अब ये इलाका पाकिस्तान में पड़ता है। गोप साहब का पूरा नाम गोप विशनदास कमलानी था। ये सात भाई बहन थे। ती...