Actor Manmauji Biography | Bollywood के गंजे अभिनेता मनमौजी की अनकही कहानी
Actor Manmauji Biography. मनमौजी। आपने कई फिल्मों में इस कलाकार को देखा होगा। ये फिल्मों में सहायक की भूमिका में नज़र आते थे। और अक्सर हम इन्हें कॉमिक किरदारों में देखते हैं। हालांकि इनके रोल्स उतने ज़्यादा मजबूत कभी नहीं रहते जितने कि अन्य कलाकारों के होते हैं। लेकिन कमाल की बात ये है कि छोटे-छोटे किरदार निभाने के बावजूद भी ये लोगों के ज़ेहन में अपनी छाप छोड़ने में काफी हद तक सफल रहे हैं। Actor Manmauji Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको बॉलीवुड कलाकार मनमौजी की ज़िंदगी की कहानी सुनाएगा। वैसे तो डिजिटल मीडिया के इस दौर में भी इनके बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी किस्सा टीवी ने कोशिश की है कि इनके बारे में मौजूद हर जानकारी से अपने दर्शकों को रूबरू कराया जाए। Actor Manmauji Biography. ये भी पढ़ें: Asha Bhosle की वो कहानी जो हर किसी को नहीं पता है | Hindi Biography मनमौजी का शुरुआती जीवन मनमौजी जन्म कब हुआ इसकी कोई पुख्ता जानकारी कहीं उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ वेबसाइट्स पर दावा किया गया है कि ये 1945 में पैदा हुए थे...