Actor Roopesh Kumar | मुमताज़ के भाई लगते थे रूपेश कुमार | अवॉर्ड फंक्शन में जिनकी जान चली गई थी | Biography
1995 का Filmfare Awards Function चल रहा था। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां उस फंक्शन में शिरकत करने आई थी। सुनील दत्त साहब को दर्शक दीर्घा में सबसे आगे की सीट पर बैठाया गया था। उनके बराबर में दो सीट रिज़र्व की गई थी। दत्त साहब के बाएं तरफ़ राजेंद्र कुमार जी बैठे थे। और दाहिनी तरफ़ बैठे थे Roopesh Kumar. Actor Roopesh Kumar Biography - Photo: Social Media वो फंक्शन बहुत बढ़िया चल रहा था। सभी की तरह Roopesh Kumar भी प्रोग्राम को मज़े से एंजॉय कर रहे थे। मगर अचानक वो कुछ बेचैनी महसूस करने लगे। Roopesh Kumar को चेस्ट पेन होने लगा। सुनील दत्त से जब उन्होंने अपनी दिक्कत बताई तो दत्त साहब भी घबरा गए। दत्त साहब व राजेंद्र कुमार जी ने फौरन रूपेश कुमार जी को नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया। मगर इलाज शुरू हो पाता उससे पहले ही रूपेश कुमार जी को हार्ट अटैक आ गया। और उनकी मृत्यु हो गई। जबकी उस वक्त उनकी उम्र मात्र 49 साल ही थी। वो तारीख़ थी 29 जनवरी 1995. रूपेश कुमार जी का जन्म हुआ था 16 जनवरी 1946 को पुणे में। इनका असल नाम था अब्बास फराशाही। रूपेश नाम ...