Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई
एक झूठी अफवाह उड़ी और धर्मेंद्र के साथ गाड़ी में बैठे इस कलाकार का करियर पूरी तरह से चौपट हो गया। अगर वो अफवाह ना फैली होती तो शायद आज ये भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम होते। धरम जी की ही तरह। इनका नाम है Shailesh Kumar. Biography of Bollywood Actor Shailesh Kumar - Photo: Social Media Shailesh Kumar जोधपुर के रहने वाले थे। 21 जनवरी 1939 को इनका जन्म हुआ था। किसी ज़माने में Shailesh Kumar, जिनका वास्तविक नाम शंभुनाथ पुरोहित था , वो मुंबई घूमने आए थे। मुंबई आए तो फिल्म की शूटिंग देखने एक स्टूडियो चले गए। वहां बहरूपिया नामक एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे रती भाई। रती भाई की नज़र शैलेश पर पड़ी तो वो इनकी पर्सनैलिटी से बड़े प्रभावित हुए। उन्होंने शैलेश को फिल्मों में काम करने का ऑफर दे दिया। वो शैलेश से बोले ," फिल्मों कमें काम करोगे ?" उस वक्त तो शैलेश जी ने मना कर दिया। क्योंकि वो कुछ नहीं जानते थे कि फिल्मों में काम कैसे किया जाता है। ये वापस अपने शहर जोधपुर लौट आए। लेकिन रती भाई की वो बात इनके दिमाग पर छप गई। एक्टिंग का बीज उ...