Yunus Parvez | Hindi Cinema का वो शानदार Actor जिसे आज सब भुला चुके हैं | Biography
Yunus Parvez. हममें से कईयों को इनका नाम बेशक मालूम ना हो, लेकिन इनके काम से हम सब बड़ी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। हिंदी सिनेमा का एक ऐसा चमकता सूरज थे यूनुस परवेज़ जिसने अभिनय की हर गहराई को खुद में उतार लिया था। Actor Yunus Parvez Full Biography -Photo: Social Media कॉमेडी हो, गंभीर अदाकारी हो, विलेनगीरी हो या फिर समाज को संदेश देता कोई किरदार हो, यूनुस परवेज़ ने साबित किया था कि एक्टिंग की हर विधा में उन्हें महारत हासिल है। Meerut Manthan आज आपको बॉलीवुड के शानदार कलाकार Yunus Parvez की ज़िंदगी की कहानी बताएगा। हम बताएंगे कि कैसे Yunus Parvez बॉलीवुड में आए। और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा। ये भी पढ़ें: Actor Ved Thapar Biography | Raja Aur Rancho Fame वेद थापर अब कहां हैं और क्या करते हैं? Yunus Parvez का शुरुआती जीवन यूनुस परवेज़ का जन्म हुआ था 10 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर शहर में। इनका परिवार मूलरूप से गाज़ीपुर का रहने वाला था। लेकिन इनके पिता पुलिस में नौकरी करते थे। लिहाज़ा इनकी पढ़ाई और इनका शुरूआती जीवन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहर...