Biography of Bollywood Actor Dev Kumar | लंबे-चौड़े खलनायक देव कुमार की कहानी जो आज भुलाए जा चुके हैं
"अगर बेवफा तुझको पहचान जाते। खुदा की कसम हम मुहब्बत ना करते।" रफी साहब का गाया ये गीत साल 1969 में आई फिल्म "रात के अंधेरे में" से है और इन साहब पर पिक्चराइज़्ड है। नाम है इनका Dev Kumar. पुरानी फिल्मों का एक जाना-पहचाना चेहरा। फिल्मों में आने से पहले इन्होंने कई सरकारी नौकरियां की थी। ये सेना में थे। पुलिस में भी रहे। फिर कस्टम डिपार्टमेंट में भी काम किया। और उसके बाद ये फिल्मी दुनिया में आए। वैसे इनका रियल नेम भी कुछ और ही था। इनका रियल नेम था Chaman Lal Kohli. पर चूंकि ये बचपन से ही देवानंद और दिलीप कुमार के फैन थे तो जब फिल्मी दुनिया में आए तो देव-दिलीप के नामों को मिलाकर इन्होंने अपना नाम Dev Kumar रखा। Biography of Bollywood Actor Dev Kumar - Photo: Social Media तबस्सुम जी को दिए एक इंटरव्यू में Dev Kumar जी ने बताया था कि फिल्में उन्हें बचपन से ही पसंद थी। लेकिन घर पर फिल्म लाइन में जाने की बात Dev Kumar चाहकर भी नहीं कह सके। क्योंकि घरवाले फिल्म लाइन को बेहद खराब समझते थे। देव कुमार जानते थे कि अगर उन्होंने घरवालों से फिल्मों में जाने की बात कही तो उनक...