Aruna Irani | खूबसूरत Actress के जीवन की दर्दभरी कहानी | Biography
Aruna Irani. एक ऐसी अभिनेत्री जिसने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपना फिल्मी सफर शुरू किया। और लीडिंग लेडी से लेकर वैंप और मां के किरदारों में भी नज़र आई। अपने चालीस साल के फिल्मी सफर में इन्होंने 500 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी की। सिल्वर स्क्रीन से लेकर छोटे पर्दे तक अरुणा ईरानी ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। Bollywood Actress Aruna Irani Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज आपको दमदार और खूबूसूरत Actress Aruna Irani की ज़िंदगी की कहानी बताएगा। Aruna Irani कैसे फिल्मों में आई और इनका फिल्मी सफर कैसा रहा, इस Article में यही सब हम आपको बताएंगे। ये भी पढ़ें: Leela Chitnis | बतौर हीरोइन फिल्मों में काम शुरू करने वाली एक खूबसूरत Actress जो मां के किरदारों में भी खूब मशहूर हुई | Biography Aruna Irani का शुरूआती जीवन 18 अगस्त 1946 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती परिवार के घर अरुणा ईरानी का जन्म हुआ था। इनके पिता फरीदुन ईरानी की एक ड्रामा कंपनी थी जो कि कुछ खास नहीं चल रही थी। इनकी मां शगुना भी एक अभिनेत्री थी और इनके पि...