10 Lesser Known Facts of Singer Asha Bhosle | आशा भोसले की दस अनसुनी कहानियां
भारतीय फिल्म गायन की चुनिंदा शीर्ष शख्सियतों का ज़िक्र हो तो आशा भोसले का नाम आता ही आता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत ही नहीं, मॉडर्न ईरा पॉप म्यूज़िक में भी आशा भोसले जी ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। भारत की लगभग हर भाषा में आशा जी ने गीत गाए हैं। कई पीढ़ी के कलाकारों को अपनी आवाज़ दी है। कई दौर के संगीतकारों संग जुगलबंदी की है। 10 Lesser Known Facts of Singer Asha Bhosle - Photo: Social Media आशा भोसले जी की ज़िंदगी की कहानी तो कई दफा और कईयों ने कही है। लेकिन हम आपके लिए लाए हैं आशा जी से जुड़ी वो कुछ कहानियां जो बहुत ही कम लोगों को पता है। अगर आप आशा जी की गायकी और उनकी शख्सियत के कद्रदान हैं तो आपको आशा जी की ये अनसुनी कहानियां ज़रूर पसंद आएंगी। 10 Lesser Known Facts of Singer Asha Bhosle. ये भी पढ़ें: Lesser Known Facts of Late Bollywood Comedian Mukri | मुकरी की अनसुनी कहानियां पहली कहानी आशा भोसले ने 13 हज़ार से भी ज़्यादा गाने गाए हैं। और इन्होंने भारत की लगभग हर भाषा में सॉन्ग रिकॉर्डिंग की है। ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले ने एक दफा एक...