Asit Sen Biography | Bollywood के सबसे अनोखे Comedian की ज़िंदगी की कहानी
Asit Sen Biography. गोरखपुर में फोटो स्टूडियो चलाने वाले असित सेन के फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने की रोचक कहानी जानते हैं। असित सेन को आपने और हमने जाने कितनी ही फिल्मों में देखा है। और इनकी अलग स्टाइल की कॉमेडी भी हमने और आपने खूब पसंद की है। Comedian Asit Sen Biography - Photo: Social Media 13 मई 1917 को Asit Sen का जन्म Gorakhpur में हुआ था। रोज़गार की तलाश में Asit Sen का परिवार इनके जन्म से भी कई साल पहले पश्चिम बंगाल के बर्दमान ज़िले से गोरखपुर आकर बस गया था। एक वक्त था जब असित सेन के पिता की गोरखपुर में रेडियो व ग्रामोफोन की दुकान हुआ करती थी। वो बिजली का सामान भी बेचा करते थे। पिता की दुकान पर नहीं लगता था Asit Sen का मन असित सेन जी को पिता की दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता था। उन्हें तो फोटोग्राफी का शौक था। छोटी उम्र में ही उन्हें ये शौक लग गया था। फिर वो वक्त भी आया जब असित सेन फोटोग्राफर बन भी गए। कई प्रोग्राम्स में असित सेन जी को फोटोग्राफी के लिए बुलाया जाने लगा। असित सेन जी ने जब 10वीं कक्षा पास की तो उनकी दादी ने दबाव बनाना शुरू कर द...