Comedian Birbal | वो Bollywood Actor कई दशकों तक फिल्मों में करता रहा | लेकिन फिर भी पहचान का मोहताज रहा | Biography
Comedian Birbal. भारतीय सिनेमा के गुज़रे ज़माने में कई ऐसे कॉमेडियन हुए थे जिन्हें बहुत ज़्यादा ख्याति तो नहीं मिल सकी। लेकिन पर्दे पर उन्हें देखते ही दर्शकों को गुदगुदी होने लगती थी। ऐसे ही कॉमेडियन्स में से एक थे बीरबल जो कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। और उम्र के अस्सीवें पड़ाव पर भी उनके भीतर अभिनय को लेकर वही पुरानी सी दीवानगी थी। Comedian Birbal Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है Comedian Birbal की कहानी। Comedian Birbal की ज़िंदगी की कहानी को आज हम बहुत करीब से और बहुत गहराई में जाकर जानेंगे। ये भी पढ़ें: Bindu | Bollywood की नंबर वन Vamp बिंदू की कहानी | Hindi Bioigraphy शुरुआती जीवन बीरबल का जन्म हुआ था पंजाब के गुरदासपुर के धारीवाल कस्बे में। इनके जन्म की तारीख थी 29 अक्टूबर और साल था 1938. मां-बाप ने इन्हें नाम दिया था सतिंदर कुमार खोसला। पांच भाई-बहनों में बीरबल सबसे बड़े हैं। यूं तो बीरबल के पुरखे पंजाब के नूरमहल इलाके के रहने वाले थे। लेकिन उनके दादा जी धारीवाल आकर बस गए थे। बीरबल के पिता अविभाजित भार...