Dadamoni Ashok Kumar | दादामुनि अशोक कुमार की कहानी इतने विस्तार से कहीं और पढ़ने को नहीं मिलेगी | Biography
एक आम धारणा है कि गांगुली भाईयों(अशोक कुमार, अनूप कुमार व किशोर कुमार) का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। ये बात अशोक कुमार जी के बारे में सही नहीं है। हां, उनके अन्य भाई-बहन ज़रूर खंडवा में जन्मे थे। लेकिन अशोक कुमार का जन्म भागलपुर, अपने ननिहाल में हुआ था। उनका ननिहाल बेहद समृद्ध था। Dadamoni Ashok Kumar Biography - Photo: Social Media Ashok Kumar की मां गौरी रानी देवी भागलपुर की मशहूर हस्ती, राजा शिवचंद्र बनर्जी की प्रपौत्री थी। उस ज़माने में प्रथा थी कि बेटी के पहले बच्चे का जन्म मायके में हो चाहिए। Ashok Kumar जब जन्मे थे तब उनके ननिहाल में बड़े जश्न का आयोजन किया गया था। हवेली को फूलों से सजाया गया था। खूब नाच-गाना, आतिशबाज़ी और दावत हुई थी। घर का पहला नाति जो आया था। ये अशोक कुमार के नाना थे जिन्होंने उनका नाम अशोक रखा था। सोशल मीडिया पर तमाम जगह लोग कहते हैं कि अशोक कुमार जी का नाम कुमुदलाल गांगुली था। लेकिन फिल्म लाइन में आने के बाद उन्होंने अपना नाम कुमुदलाल से बदलकर अशोक कुमार कर लिया था। ये बात सही नहीं है। स्वंय Ashok Kumar जी ने एक इंटरव...