Dalip Tahil | कैसे Nainital के Sherwood College का ये Student Pilot बनते-बनते Actor बन गया | Biography
Dalip Tahil. एक वर्सेटाइल एक्टर। एक ऐसा एक्टर जिसने कॉमेडी भी की। कैरेक्टर रोल्स भी निभाए। और विलेनी में भी खूब रंग जमाया। एक ऐसा इंसान जो कभी पायलट बनने की पूरी तैयारी कर चुका था। लेकिन बचपन का शौक उसे अभिनय की दुनिया में ले आया। थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले दलीप ताहिल टीवी और फिल्मों में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे। Dalip Tahil Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है ज़बरदस्त Actor Dalip Tahil की कहानी। Dalip Tahil की ज़िंदगी की कहानी और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आज हम और आप जानेंगे। ये भी पढ़ें: Actress Binni Rai | Purana Mandir में दिखी लड़की जो कहां गायब हो गई कोई नहीं जान सका | Biography शुरुआती जीवन 30 अक्टूबर 1952 को दलीप ताहिल का जन्म हुआ था उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में रहने वाले एक सिंधी हिंदू परिवार में। मूलरूप से इनका परिवार सिंध का रहने वाला था। लेकिन देश के विभाजन के वक्त लाखों दूसरे परिवारों की तरह इनका परिवार भी सिंध से भारत आ गया था। इनके पिता का नाम था घनश्याम जेठानंद ताहिल रमानी। और वो इंडियन एयरफोर्स में पायलट थे। ...