Devika Rani | Bollywood का First Kiss Scene देने वाली हिरोइन की फिल्मी कहानी | Biography
Devika Rani. हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर की वो अदाकारा जिसको भारत की पहली हिरोइन होने का खिताब हासिल है। देविका रानी। वो अभिनेत्री जिसने हिंदी सिनेमा में सबसे पहले चार मिनट लंबा किस सीन दिया था। 10 साल लंबे अपने बेहद सफल फिल्मी करियर में देविका रानी ने खूब तारीफें बटोंरी। आलोचनाएं झेली। धोखा सहा। लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीवन की हर चुनौती से लड़ती और जीतती चली गई। Devika Rani Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan आज अपने दर्शकों को अपने ज़माने की महानतम बॉलीवुड अदाकारा Devika Rani की ज़िंदगी की कहानी बताएगा। यूं तो Devika Rani के जीवन पर एक पूरी फिल्म बनाई जा सकती है। लेकिन Meerut Manthan उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्से अपने दर्शकों को इस Article के ज़रिए सुनाएगा। ये भी पढ़ें: Nalini Jaiwant | अपने दौर की सबसे खूबसूरत और सबसे बोल्ड अभिनेत्री नलिनी जयवंत की पूरी कहानी जानिए | Biography Devika Rani की शुरुआती ज़िंदगी 30 मार्च सन 1908 को देविका रानी का जन्म विशाखापत्तनम में रहने वाले एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम था देविका रानी चौधरी। इनका परिवार ...