Drishyam 2015 Trivia | Ajay Devgan वाली दृश्यम के 10 Unknown Facts जानिए
Drishyam 2015 Trivia. साल 2015 में रिलीज़ हुई दृश्यम अजय देवगन के करियर की टॉप 25 फिल्मों में से एक है। 31 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में आई दृश्यम एक हिट फिल्म साबित हुई थी और ये फिल्म लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद आई थी। दृश्यम एक ऐसी थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जो लोगों को आखिरी तक बांधे रखती है। शुरु के आधे घंटे ये फिल्म थोड़ी बोरिंग लगती है। लेकिन उसके बाद फिल्म की स्टोरी में जो ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं वो व्यूवर्स को तगड़े गूज़बम्प्स देते हैं। दृश्यम कहानी है विजय सालगांवकर और उसकी फैमिली की। विजय एक केबल टीवी ऑपरेटर है और अपनी छोटी सी फैमिली के साथ वो गोवा में रहता है। एक दिन एक बड़े पुलिस ऑफिसर का लड़का विजय की बेटी को हैरेस करने की कोशिश करता है। गलती से विजय की बड़ी बेटी के हाथों वो लड़का मारा जाता है। विजय को जब सारी बात पता चलती है तो वो बहुत सफाई के साथ लाश को छिपा देता है और मर्डर के सारे सबूत चालाकी से गायब कर देता है। उसके बाद शुरू होता है पुलिस और विजय के बीच लुका-छिपी का खेल जिसमें आखिरकार विजय की ही जीत होती है। Drishyam 2015 Trivia - Photo: Soci...