First Indian Talkie Movie Alam Ara | भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा की कुछ अनसुनी कहानियां
First Indian Talkie Movie Alam Ara. 88 साल पहले भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा रिलीज़ हुई थी। यूं तो भारत में फिल्म निर्माण साल 1913 में राजा हरीशचंद्र नाम की फिल्म बनने के साथ ही शुरू हो गया था, लेकिन साल 1931 के पहले तक भारत में सिर्फ मूक फिल्में ही बनती थी। First Indian Talkie Movie Alam Ara 1931 - Photo: Social Media 1931 में रिलीज़ हुई आलम आरा भारत की पहली बोलती फिल्म थी जिसे अर्देशीर ईरानी ने डायरेक्ट किया था। First Indian Talkie Movie Alam Ara. ये भी पढ़ें: Top 21 Films of 1920 | ये हैं साल 1920 की टॉप इक्कीस फिल्में | Cinema के शौकीन हैं तो ज़रूर देखिए फिल्म से जुड़ा ये है बड़ा रिकॉर्ड इस फिल्म से ही भारत को पहला प्लेबैक सिंगर मिला था, जिनका नाम था वज़ीर मोहम्मद खान। वज़ीर मोहम्मद खान ने आलम आरा में अभिनय भी किया था। आलम आरा का पहला गाना दे दे खुदा के नाम पे हिट रहा था। इस गीत को ही भारतीय सिनेमा का सबसे पहला गीत माना जाता है। आलम आरा में कुल 8 गाने थे। क्यों करना पड़ा था लाठीचार्ज? आलम आरा मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। ये वो दौर था जब सिनेमा हॉल मे...