First Indian Talkie Movie Alam Ara | भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा की कुछ अनसुनी कहानियां

First Indian Talkie Movie Alam Ara. 88 साल पहले भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा रिलीज़ हुई थी। 

यूं तो भारत में फिल्म निर्माण साल 1913 में राजा हरीशचंद्र नाम की फिल्म बनने के साथ ही शुरू हो गया था, लेकिन साल 1931 के पहले तक भारत में सिर्फ मूक फिल्में ही बनती थी।

first-indian-talkie-movie-alam-ara-1931
First Indian Talkie Movie Alam Ara 1931 - Photo: Social Media

1931 में रिलीज़ हुई आलम आरा भारत की पहली बोलती फिल्म थी जिसे अर्देशीर ईरानी ने डायरेक्ट किया था। First Indian Talkie Movie Alam Ara.

ये भी पढ़ें: Top 21 Films of 1920 | ये हैं साल 1920 की टॉप इक्कीस फिल्में | Cinema के शौकीन हैं तो ज़रूर देखिए

फिल्म से जुड़ा ये है बड़ा रिकॉर्ड

इस फिल्म से ही भारत को पहला प्लेबैक सिंगर मिला था, जिनका नाम था वज़ीर मोहम्मद खान। वज़ीर मोहम्मद खान ने आलम आरा में अभिनय भी किया था। 

आलम आरा का पहला गाना दे दे खुदा के नाम पे हिट रहा था। इस गीत को ही भारतीय सिनेमा का सबसे पहला गीत माना जाता है। आलम आरा में कुल 8 गाने थे।

क्यों करना पड़ा था लाठीचार्ज?

आलम आरा मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। ये वो दौर था जब सिनेमा हॉल में फिल्में देखना भारत में हर किसी के बस की बात नहीं थी। लेकिन आलम आरा को देखने के लिए मैजेस्टिक सिनेमा के बाहर भीड़ जमा हो गई। 

भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि पुलिस को आकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। पूरे 8 हफ्तों तक आलम आरा मैजेस्टिक सिनेमा में टिकी रही।

रणबीर कपूर के परदादा यानि पृथ्वीराज कपूर जिन्हें भारत में थिएटर का जनक भी कहा जाता है उन्होंने भी आलम आरा में काम किया था। 

इस फिल्म में काम करने से पहले पृथ्वीराज कपूर नौ फिल्मों में काम कर चुके थे। आलम आरा एक पारसी नाटक पर आधारित थी। 

इस नाटक को जोसेफ डेविड ने लिखा था। कहा जाता है कि 1929 में आई अमेरिकन मोशन फिल्म शो बोट से आलम आरा काफी प्रेरित थी।

आलम आरा में कुल 78 कलाकार थे। इन सभी कलाकारों ने पहली बार फिल्म के लिए अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड कराया था। 

भले ही ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर है लेकिन अफसोस की बात ये है कि आज इस फिल्म की एक भी कॉपी मौजूद नहीं है। इस फिल्म का एक भी प्रिंट नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया के पास नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shailesh Kumar | पुराने ज़माने का वो हैंडसम एक्टर जिसका पूरा करियर एक अफ़वाह खा गई

Gavin Packard | 90s के बॉलीवुड का एक हैंडसम खलनायक, जिसका अंत बहुत बुरा हुआ | Biography

Priya Rajvansh | Heer Ranjha Movie की Beautiful Actress जिसका बेरहमी से Murder कर दिया गया | Biography