Gangs of Wassyepur Movie Trivia | 15 Unknown Facts | गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की अनसुनी कहानियां
Gangs of Wassyepur Movie Trivia. गैंग्स ऑफ वासेपुर। एक ऐसी शानदार फिल्म जो देश के हर सिनेप्रेमी की टॉप 20 पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में ज़रूर शुमार होती होगी। दो भागों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक नए किस्म के सिनेमा की देश में शुरुआत की थी। Gangs of Wassyepur Movie Trivia - Photo: Social Media गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी और संवादों ने लोगों के ज़ेहन पर इस फिल्म की गहरी छाप छोड़ी। यही वजह है कि आज भी लोग इस फिल्म को देखने का मौका नहीं छोड़ते हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर का म्यूज़िक भी अपने वक्त के हिसाब से एकदम अलग और हटकर था। शायद इसिलिए इस फिल्म के गाने इसकी रिलीज़ के वक्त लोगों। की ज़ुबान पर चढ़ गए थे। तो चलिए साथियों, आज हम और आप गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की मेकिंग से जुड़ी कुछ बड़ी ही दिलचस्प और रोचक कहानियां जानते हैं। इस Article के ज़रिए आपको अंदाज़ा होगा कि एक शानदार फिल्म बनने के पीछे कैसे-कैसे और किस-किस तरह के घटनाक्रम होते हैं। Gangs of Wassyepur Movie Trivia. ये भी पढ़ें: Oh My God 2012 Movie Trivia | OMG फिल्म की मेकिंग से जुड़ी 10 रोचक कहानियां पहली कहानी गैं...