Goga Kapoor | रविंद्र कपूर कैसे बने Actor गोगा कपूर और हो गए इतने मशहूर | Biography
Goga Kapoor. गुज़रे ज़माने का एक ऐसा विलेन जो अपनी भारी भरकम आवाज़ के चलते बेहद मशहूर हुआ। सिल्वर स्क्रीन से लेकर छोटे पर्दे तक, गोगा कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। रंगमंच की दुनिया में तो इन्होंने अपने हुनर से लोगों को अपना कद्रदान बना ही लिया था, लेकिन जब फिल्मों में इन्होंने काम करना शुरू किया तो वहां भी ये हर किसी के फेवरिट बन गए। Goga Kapoor Biography - Photo: Social Media Meerut Manthan पर आज पेश है Goga Kapoor की ज़िंदगी की कहानी। हम जानेंगे कि कैसे Goga Kapoor एक्टिंग की दुनिया में आए और कैसे एक वक्त पर भारत के लोग इनसे बेहद नफरत भी करने लगे थे। ये भी पढ़ें: Shatrughan Sinha and Dharmendra की दोस्ती की कहानी शत्रू जी की ज़ुबानी गोगा कपूर का शुरूआती जीवन गोगा कपूर का जन्म हुआ था 15 दिसंबर सन 1940 को लाहौर में। भारत का बंटवारा हुआ तो इनका परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। इनका असली नाम था रविंद्र कपूर। लेकिन फिल्मों में इन्होंने अपना नाम गोगा कपूर कर लिया था। भले ही गोगा कपूर ने फिल्मों में खूब काम किया हो। लेकिन एक वक्त ऐस...